{"_id":"6838b05611b32dc2bd02769d","slug":"additional-police-commissioner-law-and-order-s-channappa-transferred-to-gorakhpur-shivhari-meena-will-take-ch-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एस चन्नप्पा का गोरखपुर तबादला, शिवहरि मीना संभालेंगे कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एस चन्नप्पा का गोरखपुर तबादला, शिवहरि मीना संभालेंगे कार्यभार
Fri, 30 May 2025 01:00 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 30 May 2025 01:00 AM IST
सार
माफिया कुंटु सिंह गैंग की रीढ़ तोड़ने वाले शिवहरि मीना एडिशनल सीपी होंगे। बता दें कि डॉ. एस चन्नप्पा का तबादला गोरखपुर परिक्षेत्र में डीआईजी के पद पर हुआ है।
विज्ञापन
ट्रांसफर सांकेतिक फोटो
विस्तार
13 साल पहले आजमगढ़ के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सिप्पू हत्याकांड का पर्दाफाश करने वाले आईपीएस शिवहरि मीणा वाराणसी कमिश्नरेट के नए अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था होंगे। मुख्यालय में तकनीकी सेवाएं में तैनात डीआईजी शिवहरि मीणा को अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था बनाया गया है।
विज्ञापन
अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. एस चन्नप्पा का ट्रांसफर बृहस्पतिवार को गोरखपुर परिक्षेत्र में डीआईजी के पद पर हुआ है।आईपीएस शिवहरि मीणा पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में तैनात रह चुके हैं। 2013 में शिवहरि मीणा आजमगढ़ में एडशिनल एसपी के पद पर थे। उस समय पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सिप्पू की घर के बाहर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी शिवहरि ने माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटु सिंह के गैंग की रीढ़ तोड़ दी थी। मऊ में पुलिस अधीक्षक भी रह चुके हैं। 2010 बैच के अधिकारी शिवहरि मीणा राजस्थान के गढ़ी मोजपुर के रहने वाले हैं। पांच भाई-बहन में तीसरे नंबर के शिवहरी मीणा के बड़े भाई राजस्थान में एडिशनल एसपी हैं। उन्हीं से प्रेरित होकर वह आईपीएस बने हैं।
विज्ञापन
