{"_id":"61520ea6ee279e58ab407aca","slug":"additional-cp-trapped-in-jam-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: जाम में फंसे एडिशनल सीपी, वायरलेस सेट पर गैर हाजिर मिले थानेदार तो लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: जाम में फंसे एडिशनल सीपी, वायरलेस सेट पर गैर हाजिर मिले थानेदार तो लगाई फटकार
Tue, 28 Sep 2021 12:04 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:04 AM IST
सार
एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था की गाड़ी जैतपुरा थाना क्षेत्र के जलालीपुरा मार्ग पर जाम में फंसी थी। इस दौरान उन्होंने वायरलेस कराया तो जैतपुरा इंस्पेक्टर शशि भूषण राय गैर हाजिर मिले।
विज्ञापन
वाराणसी में सोमवार को ककरमत्ता मार्ग पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में जाम की हालत किसी से छुपी नहीं है। जिधर जाइए उधर जाम ही जाम मिलना तय होता है। जलालीपुरा मार्ग पर सोमवार रात आठ बजे अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) अनिल कुमार सिंह जाम में फंस गए। इस दौरान एक किमी तक लगे जाम में राहगीरों को परेशान देख एडिशनल सीपी ने वायरलेस कराया तो जैतपुरा इंस्पेक्टर शशि भूषण राय गैर हाजिर मिले। इस पर एडिशनल सीपी ने इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिस कर्मियों को काफी फटकार लगाई। इसके बाद जैतपुरा और आदमपुरा थाने की पुलिस फास्ट हुई और जाम छुड़ाया।
विज्ञापन
दरअसल, आठ बजे के करीब एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था का स्कोर्ट जलालीपुरा की ओर जा रहा था। इस दौरान कज्जाकपुरा और हुनमान फाटक रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण लड़क पर करीब एक किलो मीटर के दायरे में जाम लगा हुआ था। जाम छुड़ाने के लिए कहीं कोई पुलिसकर्मी भी नहीं दिखा। इस दौरान पब्लिक को परेशान देख सीपी कानून व्यवस्था के साथ चल रहे हमराहियों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इस पर जैतपुरा इंस्पेक्टर का कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद आदमपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन