{"_id":"61878fa82da28e08fb33eeb5","slug":"additional-cp-of-varanasi-subhash-chandra-dubey-visit-ganga-ghat-for-security-regarding-dev-deepawali-2021","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: देव दीपावली को लेकर एडिशनल सीपी ने गंगा घाटों पर सुरक्षा का खींचा खाका, मातहतों को दिया विशेष दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: देव दीपावली को लेकर एडिशनल सीपी ने गंगा घाटों पर सुरक्षा का खींचा खाका, मातहतों को दिया विशेष दिशा-निर्देश
Sun, 07 Nov 2021 02:04 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 07 Nov 2021 02:04 PM IST
सार
विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली का आयोजन काफी भव्य और सुरक्षित तरीके से हो इसके लिए वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने दीपावली के ठीक बाद तैयारियों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
एडिशनल सीपी ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीनों लोकों में न्यारी नगरी काशी के प्रमुख त्योहार देव दीपावली पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देजर कमिश्नरेट पुलिस ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय सुभाष चंद्र दुबे ने फोर्स संग गंगा घाटों का निरीक्षण किया।
इस दौरान सुरक्षा के बाबत विभिन्न बिंदुओं पर मातहतों को निर्देशित किया। जल पुलिस की टीम के साथ पंचगंगा घाट से स्टीमर के जरिए आदि केशव घाट से लेकर अस्सी घाट तक का जायजा लिया।
अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि गंगा के सभी प्रमुख घाटों पर सुरक्षा और जल पुलिस की चौकसी को परखा गया।
देव दीपावली के मौके पर घाटों को पर्यटकों के लिए सुरक्षित बनाने के साथ ही जल पुलिस की सक्रियता को भी बढ़ाने का निर्देश दिया गया। सभी प्रमुख घाटों का भौतिक सत्यापन जल पुलिस के साथ किया गया। आदिकेशव घाट से लेकर अस्सी घाट तक सुरक्षा का खाका खींचा गया।
विज्ञापन
प्रमुख घाटों पर सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित कर किया गया है। इस दौरान उन्होेंने कहा कि बहुत जल्द नाविकों संग बैठक करते हुए दिशा निर्देश दिया जाएगा।
पढ़ेंः देव दीपावली 2021: वाराणसी में ढाई से तीन लाख में बुक हो रहे बजड़े, शहर के होटल-लॉज पहले से ही फुल