{"_id":"640ffba393b8e7c3cf058979","slug":"adarsh-mp-sports-competition-pm-modi-will-meet-the-winning-players-of-khelo-banaras-2023-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आदर्श सांसद खेल स्पर्धा: खेलो बनारस के विजेता खिलाड़ियों से मिलेंगे PM Modi, पत्र भेजकर पीएम ने की थी सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श सांसद खेल स्पर्धा: खेलो बनारस के विजेता खिलाड़ियों से मिलेंगे PM Modi, पत्र भेजकर पीएम ने की थी सराहना
Tue, 14 Mar 2023 10:16 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 14 Mar 2023 10:16 AM IST
सार
चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन 24 मार्च को प्रधानमंत्री के आगमन पर परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के अलावा खेलो बनारस की जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात का भी कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदर्श सांसद खेल स्पर्धा खेलो बनारस के विजेता खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुलाकात कर सकते हैं। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। विजेता खिलाड़ियों और टीम की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन 24 मार्च को प्रधानमंत्री के आगमन पर परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के अलावा खेलो बनारस की जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात का भी कार्यक्रम होगा। वर्ष 2022 के खेलो बनारस में जिला स्तर पर नौ खेल कुश्ती, कबड्डी, वालीबॉल, खोखो, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, चिनअप, पुशअप और रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता में करीब 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें 84 खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। इनमें बेहतर खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाले खिलाड़ियों को खास तरह का किट तैयार किया जा रहा है। इसे पहनकर खिलाड़ी प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
पत्र भेजकर भी की थी सराहना
प्रधानमंत्री ने 24 फरवरी को आदर्श सांसद खेल स्पर्धा के सफल आयोजन पर बधाई भेजी थी। साथ ही खेलो बनारस प्रतियोगिता से जुड़े सभी लोगों की सराहना की थी।
उत्साहित हैं खिलाड़ी
खेलो बनारस के 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में दोहरी जीत दर्ज करने वाली चिरईगांव की नैंसी राय, 800 और 1500 मीटर में चोलापुर की चैंपियन गुड़िया यादव ने बताया कि वो प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के लिए काफी उत्साहित हैं।
प्रधानमंत्री ने 24 फरवरी को आदर्श सांसद खेल स्पर्धा के सफल आयोजन पर बधाई भेजी थी। साथ ही खेलो बनारस प्रतियोगिता से जुड़े सभी लोगों की सराहना की थी।
उत्साहित हैं खिलाड़ी
खेलो बनारस के 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में दोहरी जीत दर्ज करने वाली चिरईगांव की नैंसी राय, 800 और 1500 मीटर में चोलापुर की चैंपियन गुड़िया यादव ने बताया कि वो प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के लिए काफी उत्साहित हैं।