फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Adarsh Gram Sammelan in bhu CM Yogi will inaugurate tomorrow more than 800 participants

BHU में आदर्श ग्राम सम्मेलन: कल उद्घाटन करेंगे सीएम योगी, आएंगे 20 देशों के 800 से अधिक प्रतिभागी

Thu, 10 Nov 2022 03:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 10 Nov 2022 03:13 PM IST
सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के प्रबंध अध्ययन संस्थान में तीन दिवसीय आदर्श ग्राम सम्मेलन का आयोजन 11 से 13 नवंबर तक किया गया है। यूपी में पहली बार होने वाले इस सम्मेलन में गांवों में कृषि क्षेत्र के विकास के साथ ही स्वच्छता, बुनियादी ढांचा आदि बिंदुओं पर स्थायी मॉडल भी बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
Adarsh Gram Sammelan in bhu CM Yogi will inaugurate tomorrow more than 800 participants
सीएम आदित्यनाथ योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (प्रबंध अध्ययन संस्थान) बीएचयू में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन सहित कई संस्थाओं के सहयोग से 11 नवंबर से आयोजित तीन दिवसीय आदर्श ग्राम सम्मेलन में गांवों के विकास पर मंथन किया जाएगा। देश-विदेश से आने वाले वैज्ञानिकों की मौजूदगी में होने वाली चर्चा से गांवों में विकास की संभावनाओं का द्वार खुलेगा।

विज्ञापन


संस्थान के निदेशक प्रो. एसके दूबे, संकाय प्रमुख प्रो. एचपी माथुर, व्हील्स फाउंडेशन से अंबेसडर प्रदीप कपूर ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बताया कि पहले दिन 11 नवंबर को सम्मेलन का उद्घाटन स्वतंत्रता भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

विज्ञापन

यूपी में पहली बार इस तरह का सम्मेलन

यूपी में पहली बार होने वाले इस सम्मेलन में गांवों में कृषि क्षेत्र के विकास के साथ ही स्वच्छता, बुनियादी ढांचा आदि बिंदुओं पर स्थायी मॉडल भी बनाया जाएगा। प्रदीप कपूर ने बताया कि इस दौरान बीएचयू में ग्लोबल इंस्टीट्यूट फार रूरल डेवलपमेंट एंड लीडरशिप स्टडीज का सेंटर आने वाले दिनों में बीएचयू में खोले जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

50 से अधिक कंपनियों और विश्वविद्यालयों सहित 20 देशों के 800 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। 100 से अधिक वैश्विक विशेषज्ञ प्रस्तुतियां सम्मेलन का हिस्सा होंगी।  सम्मेलन का उद्देश्य छह प्रमुख विषय कृषि और खेती, जल और स्वच्छता, स्वास्थ्य देखभाल और पोषण, शिक्षा और कौशल, ऊर्जा और पर्यावरण, आजीविका और ग्रामीण परिवर्तन के एजेंडे पर चर्चा की जाएगी।

बीएचयू में युवाओं से संवाद करेंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 11 नवंबर को वाराणसी में प्रवास करेंगे। केंद्रीय मंत्री इस दौरान इनक्यूबेशन सेंटर बीएचयू में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे स्टार्टअप करने वाले युवाओं से भी वार्ता करेंगे। इसके बाद दीनदयाल हस्तकला संकुल (व्यापार केंद्र और संग्रहालय) में आयोजित प्रधानमंत्री गति शक्ति मल्टीमॉडल जलमार्ग शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

यह सम्मेलन जलमार्ग क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान देने के साथ प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के बारे में व्यापक जागरूकता उत्पन्न करेगा। इसके बाद वे टेक्सटाइल से जुडे़ उद्यमियों से संवाद करेंगे और देर शाम दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed