फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Actor Siddharth Malhotra reached Kashi Vishwanath darshan on Mahashivratri

Sidharth Malhotra: विश्वनाथ धाम पहुंचे अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, एक्स पर दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं...

Fri, 08 Mar 2024 08:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 08 Mar 2024 08:55 PM IST
सार

Sidharth Malhotra In Kashi Vishwanath Temple :  महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में आम भक्तों की तरह सिद्धार्थ मल्होत्रा भी दर्शन को पहुंचे। इस दौरान फैंस उनको अपने बीच देख खुश हो गए। काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन कर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बाबा का आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन
Actor Siddharth Malhotra reached Kashi Vishwanath darshan on Mahashivratri
Sidharth Malhotra - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान शिव की नगरी काशी में महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर बेहद उत्साह का माहौल है। इस मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए पहुंची। काशी के गली- चौराहों पर बम बम भोले की गूंज सुनाई देती रही। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी बाबा विश्वनाथ के दर्शन को धाम में पहुंचे। 

विज्ञापन


वीआईपी दर्शन पर रोक की वजह से आम लोंगो की तरह ही एक्टर ने भी बाबा के दर्शन किए। उनको अपने बीच देख फैंस में भी खुशी की लहर दौड़ गई। दोगुने जोश में भक्तों ने हर- हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में सुगम दर्शन पर रोक लगी है वहीं सभी प्रकार के टिकट भी निरस्त हैं। महाशिवरात्रि पर बाबा के दर्शन को लाखों की संख्या में भक्त उमड़ रहे हैं। इसलिए भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed