फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Actor Manoj Kumar come to Kashi for shooting Banarasi Thug film expressed wish to come again on his birthday

Manoj Kumar: बनारसी ठग की शूटिंग के लिए काशी आए थे मनोज कुमार, जन्मदिन पर दोबारा आने की जताई थी इच्छा

Sat, 05 Apr 2025 05:32 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 05 Apr 2025 05:32 AM IST
सार

Manoj Kumar News: जानेमाने अभिनेता मनोज कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका बनारस से भी खास रिश्ता था। उन्होंने अपनी फिल्म बनारसी ठग की शूटिंग यहीं की थी। इसके बाद उन्होंने यहां दोबारा आने की भी इच्छा जताई थी।

विज्ञापन
Actor Manoj Kumar come to Kashi for shooting Banarasi Thug film expressed wish to come again on his birthday
मनोज कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Actor Manoj Kumar: हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता मनोज कुमार भी बनारस के मोह से खुद को बचा नहीं सके थे। 21 दिनों तक बनारसी ठग के लिए बनारस आए मनोज कुमार पर बनारस का जादू ऐसा चला कि अंत समय तक वह इससे जुड़े रहे। 79वें जन्मदिन पर उन्होंने बनारस आने की इच्छा जताई थी लेकिन वह पूरी नहीं हो सकी।

विज्ञापन


यह कहना है वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ भट्टाचार्य का। मनोज कुमार के निधन की सूचना पर नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि सन 1962 में मनोज कुमार पहली बार बनारसी ठग की शूटिंग के लिए बनारस आए थे। 21 दिनों तक शहर में घाट से लेकर मंदिरों में अलग-अलग स्थानों पर शूटिंग हुई। 
विज्ञापन


उस दौरान मनोज कुमार ने साक्षात्कार में कहा था कि जितनी बार भी बाबा विश्वनाथ के मंदिर जाता हूं, मन की लालसा बढ़ जाती है। मन करता है कि वहां बार-बार जाऊं। पता नहीं ऐसा कौन सा आकर्षण है बाबा के मंदिर में जो मैं खुद ब खुद खिंचा चला जाता हूं। तीन सप्ताह का समय उन्होंने बनारस में बिताया था और शूटिंग के बाद खाली समय में वह बनारस के घाटों पर घूमते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बनारस की संस्कृति, अनुष्ठान और काशीवासियों के पूजा-पाठ को देखकर वह बेहद आश्चर्यचकित हो जाते थे। उन्होंने कहा था कि बनारस से जो मुझे प्रेम मिला वह मैं पूरे जीवन नहीं भूल सकता। यही कारण था कि 79 वर्ष की अवस्था होने के बाद भी उनके मन में बनारस आने की इच्छा थी लेकिन पूरी नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed