{"_id":"69864acf30b21331e90da650","slug":"action-will-be-taken-against-unnecessary-pending-files-varanasi-news-c-20-vns1056-1282037-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बेवजह लंबित पत्रावलियों को लटकाने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बेवजह लंबित पत्रावलियों को लटकाने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान नवीनीकरण कार्यों की प्रगति और विभिन्न शाखाओं के लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।
उन्होंने पुलिस कर्मियों के 24 घंटे कर्तव्य निर्वहन को ध्यान में रखते हुए मेडिकल, टीए, डीए, वेतनवृद्धि, पदोन्नति, पेंशन एवं मृतक आश्रित नियुक्ति से संबंधित प्रकरणों का त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित बाबुओं एवं अधिकारियों को निर्देश दिए। यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी पत्रावली को अनावश्यक रूप से लंबित पाए जाने पर उत्तरदायित्व तय कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही पुलिस कर्मियों और पेंशनरों को देयकों के भुगतान के लिए कार्यालय के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रभावी व्यवस्था करने और मुख्यालय स्तर पर लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति नियमित रूप से प्राप्त करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों की सुव्यवस्थित व्यवस्था और कार्यस्थल की कार्यकुशलता पर विशेष जोर दिया गया। समीक्षा बैठक में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) प्रमोद कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय अपूर्व पांडेय आदि उपस्थित रहे।