फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Action taken against 19 people in varanasi two transgender creating chaos by clapping vendors also action

Varanasi News: ताली बजाकर अराजकता फैला रहे थे, दो किन्नर समेत 19 लोगों पर एक्शन; तीन वेंडर पर भी गिरी गाज

Tue, 18 Nov 2025 06:09 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 18 Nov 2025 06:09 AM IST
सार

Varanasi Crime: रेलवे सुरक्षा बल ने वाराणसी स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग अभियान चलाया। इस दाैरान नियम विरूद्ध काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Action taken against 19 people in varanasi two transgender creating chaos by clapping vendors also action
कैंट रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र के बाहर बैठे यात्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर नियम विरूद्ध कार्यों में लिप्त दो किन्नर समेत 19 लोगों के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया। सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी और डॉग स्क्वाड ने वाराणसी स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म और टिकट घर की सघन चेकिंग की। 

विज्ञापन


सर्कुलेटिंग एरिया के नो पार्किंग जोन में वाहन लगाने के चलते 12 वाहन चालकों के विरुद्ध रेलवे की धारा 159 में मामला पंजीकृत किया गया। प्लेटफार्म संख्या 9 पर ट्रेस पास कर आई दो महिलाओं द्वारा यात्रियों से न्यूसेंस करने के जुर्म में रेलवे एक्ट की धारा 147, 145 में मामला पंजीकृत किया गया। 
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 11061 पवन एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों के बीच ताली बजाकर न्यूसेंस करने के चलते दो पुरुष किन्नर के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया। गाड़ी संख्या 13010 दून एक्सप्रेस में अनाधिकृत रूप से खाद्य पदार्थ बेचने के पर तीन अवैध वेंडरों पर मामला दर्ज किया गया। इस दौरान निरीक्षक संदीप कुमार यादव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

16 साल का नदीम स्कूल ड्रेस में भदोही से भागकर आया
वाराणसी प्लेटफार्म संख्या 5 पर स्कूली ड्रेस में 16 साल का एक मायूस लड़का मिला जिसने अपना नाम अब्दुल नदीम और पिता का नूर हसन बताया। वह भदोही का निवासी है। बताया कि वह घर वालों से स्कूल जाने को कहकर स्टेशन घूमने चला आया है। बाद नाबालिग लड़के के हित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चाइल्ड लाइन को सूचित किया गया और सही सलामत सपुर्द किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed