फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Action should be taken against those who do not pay the mitigation fee

Varanasi News: शमन शुल्क जमा न करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई

Thu, 28 Aug 2025 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Action should be taken against those who do not pay the mitigation fee
वीडीए के अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा ने बुधवार को लंबित शमन मानचित्रों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि स्वीकृत शमन पत्रावली के सापेक्ष बकाया शमन शुल्क जमा न करने वालों के खिलाफ प्रवर्तन की कार्रवाई करें। सील प्रकरणों की जांच करें। बेसमेंट खाली कराते हुए पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। इसके अलावा जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता से जुड़ी समस्या का निस्तारण एक सप्ताह में कराएं। शहर में हो रहे अनियोजित विकास एवं अवैध प्लाॅटिंग का चिह्नांकन करते हुए ध्वस्तीकरण कराएं। जोन-1 के वार्ड शिवपुर, सिकरौल में शमन शुल्क की मद में 6,01,349 रुपये जमा कराया गया है। इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल शमन धनराशि 2,93,88,877 रुपये जमा हुई। जोन-2 के वार्ड सारनाथ, आदमपुर, जैतपुरा में 15,49,339 रुपये शमन शुल्क जमा कराए। कुल शमन धनराशि 2,63,47,936 रुपये जमा हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed