फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   action

विकास भवन में सीडीओ के निरीक्षण में चार अधिकारियों समेत 57 गैरहाजिर

Fri, 04 Sep 2020 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
action
वाराणसी। डीएम के निर्देश पर सीडीओ मधुसूदन हुल्गी ने विकास भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान 12 विभाग के चार अधिकारियों समेत 57 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इन सभी का 1 दिन का वेतन रोका गया और कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। तीन अधिकारियों में राजेश कुमार मिश्रा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, उपेंद्र कुमार पांडे सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, सुरेश चंद्र केसरवानी उपायुक्त स्वरोजगार, संतोष कुमार सिंह अर्थ एवं संख्या अधिकारी शामिल हैं। सीडीओ के पांचों तल के निरीक्षण में जिला समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग,उपायुक्त रोजगार कार्यालय, कौशल विकास मिशन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, जिला पंचायती राज अधिकारी कार्यालय, जिला कार्यक्रम कार्यालय, पशुपालन कार्यालय, जिला कृषि कार्यालय, सहायक जिला निर्वाचन पंचायत, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग, जिला प्रबंधक उतर प्रदेश अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय के 53 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed