फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Across the country opened 30 Centers for Disease Control

देश भर में खुलेंगे 30 रोग नियंत्रण केंद्र

Mon, 24 Oct 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 24 Oct 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Across the country opened 30 Centers for Disease Control
अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द ही देश भर में 30 राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र खोले जाएंगे। यहां फाइलेरिया के साथ ही वेक्टर जनित सभी बीमारियों से प्रभावित मरीजों का इलाज होगा। साथ ही फाइलेरिया के उपचार के लिए चिकित्सकों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने चौकाघाट स्थित प्रसूति गृह भवन में रविवार को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के उद्घाटन के दौरान दी। उन्होंने केंद्र में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा भी लिया।
विज्ञापन


अनुप्रिया पटेल ने कहा कि देश को फाइलेरिया जैसी बीमारी से मुक्त कराना है। इसी उद्देश्य से मंत्रालय की ओर से इस तरह केंद्र खोले जा रहे हैं, जहां इसके विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से जांच के साथ ही सभी जरूरी दवाइयां भी रहेंगी। इन केंद्रों की मॉनीटरिंग दिल्ली स्थित मुख्यालय से की जाएगी।
विज्ञापन


अनुप्रिया ने अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. विमला कुमारी से भी विभाग की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओं की चर्चा की। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने कहा कि सेंटर पर हर संभव सुविधा दिए जाने के साथ ही यहां चल रहे प्रसूति गृह को अपग्रेड कर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा, ताकि महिलाओं के साथ ही आम मरीजों को सुविधाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान मंत्रालय की ओर से डॉ. आरएन राय, डॉ. टीजी थामस, डॉ. एसके जैन, सेंटर प्रभारी डॉ. एके यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed