फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Acid thrown on girl student in school

खेल-खेल में छात्रा पर फेंका एसिड, स्कूल प्रशासन की लापरवाही से हुई घटना

Wed, 20 Dec 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 20 Dec 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
Acid thrown on girl student in school
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के सिगरा में डब्ल्यू एच स्मिथ मेमोरियल स्कूल में मंगलवार को एक छात्र ने एक छात्रा पर एसिड फेंक दिया। गनीमत रही कि छात्रा पूरी तरह एसिड की चपेट में नहीं आई। उसके छींटे गले के पास आकर पड़े। छात्रा को पास के ही एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


इस पूरे मामले में स्कूल प्रशासन की लापरवाही भी सामने आ रही है। पता चला कि विद्यालय में बुधवार को लगने वाली विज्ञान प्रदर्शनी के लिए डाइल्यूटेड एसिड की बोतल लाई गई थी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज से घटनाक्रम की जांच की। हालांकि सिगरा थानाध्यक्ष का कहना है कि प्रदर्शनी की तैयारियों में छात्रों के असावधानी के कारण एसिड की शीशी गिर गई थी। घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी पक्ष ने नहीं की शिकायत

Acid thrown on girl student in school
डब्लू एच स्मिथ स्‍कूल - फोटो : अमर उजाला
घटना के बारे में स्कूल की प्रिंसिपल अनीता डे का कहना है कि विद्यालय के द्वितीय तल पर वाटर कूलर के पास कक्षा सात बी के दो छात्र पानी पीने पहुंचे थे। आपस के खेल-खेल में एक छात्र ने दूसरे छात्र पर पानी फेंका तो दूसरे छात्र ने वहीं वाशरूम के पास पड़ी एसिड की बोतल में पानी भरकर उस पर फेंकने का प्रयास किया। बचने के लिए वो छात्र झुक गया और उसके कुछ छीटें पीछे खड़ी छात्रा के ऊपर पड़ गए।

मामूली रूप से घायल छात्रा को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उधर, चर्चा थी कि स्कूल में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन होना है। इसके लिए छात्र-छात्राएं मॉडल बना रहे थे। कक्षा सात के किसी छात्र ने ये एसिड लाया था। सिगरा पुलिस ने भी शुरुआती छानबीन के बाद इसकी पुष्टि की।

थानाध्यक्ष गोपालजी गुप्ता ने बताया कि स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान एसिड की शीशी गिर गई थी। घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ है। किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत भी नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed