फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   accused of killing auto driver has been sent to jail in varanasi police investigating role of three others

Varanasi News: ऑटो चालक की हत्या का आरोपी जेल भेजा गया, तीन अन्य की भूमिका की जांच कर रही पुलिस

Tue, 16 Jul 2024 12:27 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 16 Jul 2024 12:27 AM IST
सार

Varanasi News: ऑटो चालको में नौ हजार रुपये गायब होने को लेकर विवाद हुआ था। बीच-बचाव करने आए अन्य तीन लोग भाग गए थे। मारपीट में चालक के सिर पर चोट लगने के बाद उसका काफी खून बह गया था।

विज्ञापन
accused of killing auto driver has been sent to jail in varanasi police investigating role of three others
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के केशरीपुर निवासी ऑटो चालक चंदन राजभर उर्फ फजीहत की हत्या के नामजद आरोपी परमंदापुर के मनीष राय को सोमवार को रोहनिया थाने की पुलिस ने अदालत में पेश किया। 

विज्ञापन


अदालत ने पेशे से ऑटो चालक मनीष को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। मामले में अन्य तीन नामजद की भूमिका की पुलिस की जांच कर रही है। फिलहाल तीनों को कहा गया है कि वह अपना घर छोड़ कर कहीं अन्यत्र नहीं जाएंगे। पुलिस की जांच में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


रोहनिया थाना क्षेत्र के केशरीपुर स्थित भाष्करा पोखरा के समीप गत 13 जुलाई को चंदन और मनीष की मुलाकात हुई थी। दोनों ने साथ शराब पी और पोखरे की सीढ़ी पर सो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह सोकर उठा तो उसकी जेब से नौ हजार रुपये गायब थे। चंदन जाग रहा था तो उसने उससे रुपये के बारे में पूछा। इसे लेकर दोनों में कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। उसी दौरान केशरीपुर के सेचू पाल, संदीप राजभर और रवि राजभर पोखरे की ओर शौच करने आए थे। 

हाथापाई के दौरान ही उसने अपने गमछे में ईंट बांधी। सेचू, संदीप व रवि बीच-बचाव करने आए तो उसने उनकी ओर तेजी से गमछा घुमाया। इस पर वह तीनों भाग गए। इसके बाद उसने ईंट बंधे हुए गमछे से चंदन के सिर पर मार कर उसे पोखरे की सीढ़ी से पानी में धकेल दिया। 


इस संबंध में रोहनिया थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया सेचू, संदीप और रवि के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला है। इसलिए तीनों से पूछताछ कर उन्हें उनके घर भेज दिया गया। मुकदमे की विवेचना की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed