{"_id":"629a581b7fe91767873fa6d3","slug":"accused-of-grabbing-land-through-forged-documents-arrested-varanasi-news-vns6570574149","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कूटरचित दस्तावेज के जरिये जमीन हड़पने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कूटरचित दस्तावेज के जरिये जमीन हड़पने का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 04 Jun 2022 10:12 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 10:12 AM IST
सार
कूटरचित दस्तावेज के जरिए कीमती जमीनों को हड़पने के आरोपी को मंडुवाडीह पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कूटरचित दस्तावेज के जरिए कीमती जमीनों को हड़पने के आरोपी को मंडुवाडीह पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार डॉ. शेख अजदर हुसैन उर्फ राजू उर्फ बुद्धू डॉक्टर के खिलाफ जमीन हड़पने, धोखाधड़ी के मुकदमे हैं।
विज्ञापन
1966 से पूर्व शहर की जमीनों का कूटरचित दस्तावेज रजिस्ट्री ऑफिस से कुछ लोगों की मिलीभगत से तैयार कर कब्जा करता था। मंडुवाडीह स्थित मजार के सामने की जमीन का कूटरचित दस्तावेज समसुद्दीन पुत्र अजीमुल्ला के नाम तैयार कर उस पर अपना नाम दर्ज करा लिया था।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आने पर मूल मालिक ने मंडुवाडीह थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप पत्र न्यायालय में जाने के उपरांत न्यायालय द्वारा जारी वारंट पर गिरफ्तार किया गया। डॉ शेख अजदर हुसैन उर्फ राजू के खिलाफ मंडुवाडीह, कैंट व लंका थाने में भी कूटरचित अभिलेख के आधार पर कब्जा करने का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन