{"_id":"640d9889a46aca8d880717dd","slug":"accused-of-corruption-making-protest-ed-and-cbi-radha-mohan-singh-attacked-opposition-2023-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: भ्रष्टाचार के आरोपी कर रहे ED और CBI का विरोध, राधामोहन सिंह ने विपक्ष पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: भ्रष्टाचार के आरोपी कर रहे ED और CBI का विरोध, राधामोहन सिंह ने विपक्ष पर बोला हमला
Sun, 12 Mar 2023 02:47 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 12 Mar 2023 02:47 PM IST
सार
हाल के दिनों में ईडी और सीबीआई की कार्रवाई का विरोध करने वालों को सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने आड़े हाथों लिया है।
विज्ञापन
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक में राधामोहन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय जांच एजेंसियों सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर हमेशा ये आरोप लगते रहे हैं कि वे सत्ताधारी पार्टी के लिए काम करती रही हैं। विपक्ष ने उनकी जांच को हमेशा राजनीति से प्रेरित बताया है। हाल के दिनों में ईडी और सीबीआई की कार्रवाई का विरोध करने वालों को सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने आड़े हाथों लिया है।
विज्ञापन
रविवार को वाराणसी में उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई की छापेमारी का विरोध वो लोग कर रहे हैं जिनपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। बिना किसी का भी नाम लिए कहा कि जिन लोगों ने छापेमारी के खिलाफ हस्ताक्षर किया है वह किसी ना किसी भ्रष्टाचार में आरोपी है।
विज्ञापन
राधामोहन सिंह भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की दो दिवसीय (11-12 मार्च) प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन समारोह में भाग लेने पहुंचे हैं। बैठक से इतर मीडिया से बातचीत में उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा।
विज्ञापन
Trending Videos
निकाय चुनाव में कराएं ताकत का एहसास
बैठक को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के निकाय चुनाव में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोग भाजपा के साथ मजबूती से खड़े होकर अपनी ताकत का अहसास कराएंगे। विपक्ष की कोई साजिश कामयाब नहीं होगी। समाज के लोगों को पता है कि पिछली सरकारों ने उनकी चिंता नहीं की थी। भाजपा ने ही चिंता की और समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया। यह कहना है केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का।
केंद्रीय मंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की दो दिवसीय (11-12 मार्च) प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ किया। रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार विकास की राह पर चल रही है।