{"_id":"64cfe5dc936db4f4b109edb6","slug":"accused-of-cheating-on-the-pretext-of-job-arrested-from-haryana-varanasi-news-c-20-vns1013-319233-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नौकरी का झांसा देकर ठगी का आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नौकरी का झांसा देकर ठगी का आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर ठगी का आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
-बीएचयू के 13 कूटरचित नियुक्ति पत्र और तीन मुहर बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के आरोपी को सिगरा पुलिस ने हरियाणा के गुरूग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से बीएचयू के 13 कूटरचित नियुक्ति पत्र, तीन मुहर समेत अन्य दस्तावेज बरामद हुआ। रविवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
चेतगंज एसीपी श्रुति श्रीवास्तव के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अजय मिश्रा निवासी कोतवाली थाना क्षेत्र के भैरोनाथ के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य मुकदमे दर्ज है। बीएचयू में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी का आरोप है। सूचना मिली कि आरोपी अजय मिश्रा हरियाणा के गुरूग्राम में सोहना थाना क्षेत्र के एंबियंस सोसायटी में है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पीड़ित मलदहिया के वीरेंद्र कुमार ने आरोपी अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बीएचयू में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम अजय पर साढ़े चार लाख रुपये लेने का आरोप है। गिरफ्तारी टीम में सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह आदि रहे। संवाद