फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accidents are happening on NHAI at uncontrolled speed

अनियंत्रित रफ्तार से एनएचएआई पर हो रहे हादसे

Fri, 02 Apr 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Accidents are happening on NHAI at uncontrolled speed
ज्ञानपुर।राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर एनएचएआई की अनदेखी से मौतों का सिलसिला नहीं रुक रहा है। तीन साल पहले एनएचएआई ने राजमार्ग को सिक्सलेन में बदलने के लिए लगभग 2447 करोड़ रुपये खर्च कर कई बदलाव किये। नवंबर 2020 में सभी ओवर ब्रिज, अंडरपास ब्रिज को चालू करा दिया लेकिन ब्रिज पर सुरक्षा और संरक्षा की अनदेखी और अनियंत्रित रफ्तार से हादसे बढ़ रहे हैं। पुलिस की ओर से ब्रिज से रफ्तार भरने वालों की सुध न लेना हादसों बढ़ावा दे रहा है। सेल्फी लेने के कारण सहायक नगर आयुक्त की मौत ने परिजनों समेत अधिकारियों को झकझोर दिया है। चर्चा है कि घटना के बाद टक्कर मारने वाली कार के चालक ने उपनगर आयुक्त को सीएचसी गोपीगंज पहुंचा कर भाग गया। पुलिस ने कार ऊंज थाने में खड़ी करा दी। थानाध्यक्ष एसके त्रिपाठी ने बताया कि मृतक परिजनों की तहरीर पर भागने वाले कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार देवेंद्र यादव,अपर नगर आयुक्त डीडी वर्मा वाराणसी की देखरेख में सहायक नगर आयुक्त के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। लोगों का मानना है कि जब तक एनएचएआई और पुलिस ब्रिज पर सख्ती नहीं लाएगा तब तक इस तरह के हादसों को बढ़ावा मिलता रहेगा। मृतक की पत्नी डायट ज्ञानपुर में प्रवक्ता पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed