फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accident on Varanasi-Gorakhpur Highway Teacher Dies After Being Hit by Bolero in ghazipur

Ghazipur News: वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर हादसा, बोलेरो की टक्कर से शिक्षक की मौत

Wed, 03 Jun 2026 04:11 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 03 Jun 2026 04:11 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर, शेखपुर बाईपास पर बोलेरो की टक्कर से शिक्षक की मौत हो गई। वह किसी काम से वाराणसी गए थे, वापस लौटते समय हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Accident on Varanasi-Gorakhpur Highway Teacher Dies After Being Hit by Bolero in ghazipur
शिक्षक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शेखपुर बाईपास के पास बुधवार सुबह बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


सैदपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रामपुर माझा थाना क्षेत्र के देवकली निवासी ऋतिक पांडेय उर्फ शानू पांडेय (28) पुत्र संजय पांडेय मंगलवार को किसी काम से वाराणसी गए थे। बुधवार सुबह बाइक से घर लौटते समय शेखपुर बाईपास के पास उनकी बाइक की बोलेरो से टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: बकाया 60 रुपये मांगने पर हिस्ट्रीशीटर ने पान विक्रेता पर चाकू से किया हमला, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

बताया गया कि ऋतिक पहाड़पुर स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे। वह अपने परिवार में सबसे बड़े थे। उनके पिता संजय पांडेय गुजरात में रहकर रोजगार करते हैं। परिवार में मां निगम पांडेय तथा दो बहनें आंचल और पायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed