{"_id":"62bac8ae327cf51da8160a47","slug":"accident-in-varanasi-truck-and-tractor-collide-while-crossing-the-highway-driver-dies-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Varanasi: हाईवे पार करते समय ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर, चालक की मौके पर ही मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Varanasi: हाईवे पार करते समय ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर, चालक की मौके पर ही मौत
Tue, 28 Jun 2022 02:53 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 28 Jun 2022 02:53 PM IST
सार
वाराणसी में लंका थाना क्षेत्र के मलहिया इलाके में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक लंका थाना क्षेत्र नरोत्तमपुर का रहने वाला था।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में लंका थाना क्षेत्र के मलहिया इलाके में मंगलवार की रात 2 बजे विश्वसुंदरी पुल के समीप हाइवे पार करते समय ट्रक और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक शशिभूषण उर्फ घुंघरू (30) की मौके पर मौत हो गई। एनएचएआई के पेट्रोलिंग कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी और घुंघरू को बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजवाया।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मौत होने की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक लंका थाना क्षेत्र नरोत्तमपुर का रहने वाला था। देर रात ईट गिराने के बाद डाफी में गाड़ी खड़ी करने के लिए लेकर शिवाजी नगर कॉलोनी जा रहा था।
विज्ञापन
हाईवे क्रॉस कर रहा था तभी तेज रफ्तार में रामनगर की तरफ से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। ट्रक पर रद्दी कागज लदा था। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक चालक का पता गाड़ी नंबर से लगाया जा रहा।
विज्ञापन