फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accident in varanasi at railway Sleeper factory one labour killed

वाराणसी के रेलवे स्लीपर फैक्ट्री में हादसा, श्रमिक के पेट में रॉड घुसने से मौत, हुआ जमकर हंगामा

Sat, 27 Oct 2018 01:29 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 27 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
Accident in varanasi at railway Sleeper  factory one labour killed
स्लीपर फैक्ट्री मे स्लीपर की राड घुसने से मजदूर की मौत - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के लोहता स्थित रेलवे स्लीपर फैक्ट्री में शुक्रवार को हादसा हुआ।  काम करते समय मजदूर छेदी राजभर (35) के पेट में राड घुस गया और उसकी मौत हो गई। छेदी के साथी मजदूर उसका शव लेकर भाग रहे थे तो पीछा कर धन्नीपुर में थानाध्यक्ष लोहता ने उन्हें पकड़ा। इसके बाद परिजनों ने मुआवजे के लिए लोहता थाने के सामने जाम लगा दिया।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सरकार से हरसंभव मदद का आश्वासन दिलाया तब जाकर एक घंटे बाद नौ बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। छेदी की पत्नी अनीता की तहरीर पर फैक्ट्री मालिक मेसर्स खेमचंद के खिलाफ लोहता थाने में गैर इरादतन हत्या और शव छुपाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


बड़ागांव थाना अंतर्गत घोघली का मूल निवासी छेदी लोहता के ऊंचगांव स्थित अपनी ससुराल में पत्नी अनीता देवी और तीन बच्चों के साथ रहता था। परिजनों के अनुसार लोहता स्थित स्लीपर फैक्ट्री में काम करने के दौरान उसके पेट में राड घुस गया तो साथी मजूदर उसे एक निजी अस्पताल में ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच किसी ने पुलिस को छेदी की मौत की सूचना दे दी तो थानाध्यक्ष लोहता राकेश सिंह उसकी खोजबीन शुरू किए। थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि दो लोग बाइक में बीच में छेदी को बैठाकर उसके ससुराल की ओर भाग रहे हैं तो पीछा कर उन्हें पकड़ा और थाने ले आए।


सूचना पाकर परिजन भी आ गए और मुआवजे के साथ ही फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर जाम लगा दिए। इस संबंध में थानाध्यक्ष लोहता ने बताया कि दर्ज मुकदमे के आधार पर फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed