फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accident in Ghazipur Out-of-control trailer plunges deep pit blind curve driver dies helper injured

गाजीपुर में हादसा: अंधे मोड़ पर अनियंत्रित ट्रेलर दस फीट गहरे गड्ढे में गिरा, चालक की मौत; खलासी गंभीर घायल

Wed, 16 Sep 2026 10:18 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 16 Sep 2026 10:18 PM IST
सार

जिले के गहमर क्षेत्र में बकैनिया गांव के पास अंधे मोड़ पर आलू लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर करीब दस फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। हादसे में चालक गुड्डू राम (32) की मौके पर मौत हो गई। वाहन डिवाइडर और बिजली पोल तोड़ते हुए पलटा। सहचालक संजय यादव (23) गंभीर घायल हुआ, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन
Accident in Ghazipur Out-of-control trailer plunges deep pit blind curve driver dies helper injured
माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : स्वयं

विस्तार

गाजीपुर के गहमर कोतवाली क्षेत्र के बकैनिया गांव के पास मंगलवार देर रात आलू लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब दस फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में ट्रेलर चालक गुड्डू राम (32) निवासी बरदह, थाना नुवाव, जिला कैमूर, बिहार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सहचालक संजय यादव (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद विद्युत पोल टूटने से संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।

विज्ञापन


गहमर कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार देर रात आलू लदा ट्रेलर भदौरा की तरफ से गहमर की ओर जा रहा था। बकैनिया गांव के समीप अंधे मोड़ पर अचानक ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ट्रेलर सड़क किनारे लगे डिवाइडर और विद्युत पोल को क्षतिग्रस्त करते हुए करीब दस फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने ट्रेलर के केबिन में फंसे चालक और सहचालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक चालक गुड्डू राम की मौत हो चुकी थी। हादसे में ट्रेलर के नीचे दबने से चालक का एक पैर भी कट गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सहचालक संजय यादव गंभीर रूप से घायल मिला। उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, घायल सहचालक का उपचार कराया जा रहा है।

हादसे के कारण सड़क किनारे लगा विद्युत पोल भी टूट गया। इससे आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी संबंधित विद्युत विभाग को दी, जिसके बाद पोल को ठीक कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।

कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed