{"_id":"5d97a79a8ebc3e93b65d5a1d","slug":"accident-in-chetganj-varanasi-news-vns4874527160","type":"story","status":"publish","title_hn":"झालरों की सजावट कर रहे मैकेनिक को मैजिक ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झालरों की सजावट कर रहे मैकेनिक को मैजिक ने कुचला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चेतगंज थाने के सामने दुर्गा पूजा पंडाल के लिए बिजली के झालरों की सजावट कर रहे मैकेनिक को गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार मैजिक ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मैकेनिक की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
चौबेपुर थाना अंतर्गत मुनारी निवासी राजू (28) बिजली मैैकेनिक था। चेतगंज क्षेत्र की दुर्गा पूजा समिति के लिए वह सड़क पर बिजली के झालरों की सजावट कर रहा था। गुरुवार की रात तीन बजे के लगभग वह रिक्शा ट्रॉली पर सीढ़ी के सहारे खड़ा होकर चेतगंज थाने के सामने बिजली के झालरों की सजावट कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार मैजिक ने ट्रॉली पर जोरदार टक्कर मारी तो राजू सड़क पर गिर पड़ा और पहिये के नीचे आ गया। गंभीर रूप से घायल राजू को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने बताया कि परिवार का इकलौता कमाने वाला राजू दो बच्चियों और एक बेटे का पिता था। राजू की मौत की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी पूनम अचेत हो गई। इंस्पेक्टर चेतगंज प्रवीण कुमार ने बताया कि मैजिक को सीज कर आरोपी चालक पीडीडीयू नगर निवासी चालक सुरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।