फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   accident

ऑटो पलटा, बच्ची की मौत और तीन घायल

Thu, 28 May 2020 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
accident
दानगंज। हाजीपुर बाजार से चंद कदम दूरी पर बुधवार की दोपहर एक ऑटो पलटने से मासूम की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। गाजीपुर जिले के खानपुर थाना अंतर्गत नेवादा गांव के रहने वाले आनंद शुक्ला की पुत्री परी (7) और पीहू (9) अपने बुआ की बेटी पूनम (18) और एक अन्य के साथ घर से रिजर्व ऑटो से राजातालाब क्षेत्र के जमुआ जा रही थी। हाजीपुर बाजार के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में परी समेत तीन लोग घायल हो गए। कुछ लोगों ने घायल लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर के लिए भेजा। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर घायलों को अन्यत्र रेफर कर दिया। हादसे में घायल परी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि लॉकडाउन के पूर्व मार्च में पीहू और परी अपने घर पर नेवादा आई थी। उधर, थाना प्रभारी चोलापुर हरिनारायण पटेल ने बताया कि हादसे के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed