फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   accident,azamgarh

ब्लाक प्रमुख की स्कार्पियों की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sun, 05 Jan 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
accident,azamgarh
कप्तानगंज (आजमगढ़)। पासीपुर नहर के पास सरकारी स्कूल के सामने रविवार सुबह गाजीपुर जिले के मरदह की ब्लाक प्रमुख डॉ. निधि कुशवाहा (42) की तेज रफ्तार स्कार्पियो बाइक में टक्कर मारकर पलट गई। इससे बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि ब्लाक प्रमुख घायल हो गईं उन्हें मऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में अन्य दो लोग भी जख्मी हो गए। घटना के समय दोनों भाई दवा लेने जा रहे थे। जबकि डॉ. निधि बेटे के जन्मदिन का निमंत्रण देने लखनऊ जा रही थीं। कप्तानगंज थाने के मठगोविंद गांव निवासी अरविंद राम (26) और रोशन (19) पुत्रगण स्व. रामप्रसाद रविवार की सुबह दवा लेने के लिए रैसिंगपुर गांव जा रहे थे। उनकी बाइक कप्तानगंज थाने के पासीपुर नहर के समीप सरकारी स्कूल के सामने पहुंची कि डा. निधि की तेज रफ्तार स्कार्पियो से बाइक में टक्कर लग गई। टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो भी पलट गई। जिसमें डा. निधि घायल हो गईं। जबकि दो अन्य लोगों को मामूली चोटेें आईं। घायल रोशन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अरविंद ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। अरविंद गुड़गांव में रहता था तबीयत खराब होने पर इन दिनों गांव आया था। उसी की दवा लेने दोनों भाई जा रहे थे। कप्तानगंज थाने के कार्यवाहक प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि स्कार्पियो गाजीपुर के डा. नितेश सिंह कुशवाहा के नाम से रजिस्टर्ड है। काले रंग की स्कार्पियो पर ब्लाक प्रमुख लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed