फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   AC mechanic hangs himself to death in Bagwanala

Varanasi News: बगवानाला में एसी मैकेनिक ने फंदे से लटक कर दी जान

Tue, 28 Apr 2026 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
AC mechanic hangs himself to death in Bagwanala
जैतपुरा थाना क्षेत्र के बगवानाला स्थित किराये के मकान में सोमवार को प्रदीप विश्वकर्मा (23) ने फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जौनपुर के केराकत निवासी प्रदीप पिछले तीन साल से बगवानाला में रतन देवी के मकान में अपने छोटे भाई सत्यम के साथ रह रहा था। प्रदीप एसी मरम्मत का काम करता था। कुछ दिन पहले मौसी की शादी में उसका छोटा भाई सत्यम गया था। सुबह सत्यम ने कई बार प्रदीप को फोन किया, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया। अनहोनी की आशंका पर सत्यम ने मकान में रहने वाले अन्य किरायेदारों को फोन किया। जब उन्होंने रोशनदान से झांक कर देखा, तो प्रदीप पंखे की कुंडी में फंदे के सहारे लटका हुआ था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर प्रदीप के शव को नीचे उतारा। जैतपुरा थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदीप की शादी नहीं हुई थी। खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed