फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   AC coolers were installed in tempels of varanasi due to scorching heat

Varanasi: प्रचंड गर्मी के चलते मंदिर में भगवानों के लिए लगाए गए एसी-कूलर, पहनाए गए सूती वस्त्र

Fri, 16 Jun 2023 07:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 16 Jun 2023 07:18 PM IST
सार

यह सत्य है कि परमात्मा प्रकृति से परे हैं। उन पर प्रकृति के किसी भी मौसम का प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन परमात्मा की भक्ति में मगन भक्त अपने इष्ट देवों को गर्मी से बचाने में लगे हुए हैं। वाराणसी के कई मंदिरों में एसी एवं कूलर लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
AC coolers were installed in tempels of varanasi due to scorching heat
रामजानकी मंदिर में भगवान के लिए लगा कूलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी समेत देश के अन्य कई शहरों में प्रचंड गर्मी त्राहिमाम की स्थिति है। वाराणसी में बीते कुछ दिन से तापमना 42 से 44.5 डिग्री तक रह रहा है। गर्मी से बचने के लिए जहां लोग एसी कूलर और पंखों का सहारा ले रहे हैं। वहीं मंदिरों में भी भगवान को भी भीषण गर्मी से निजात दिलाने के लिए एसी-कूलर और पंखे लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


वाराणसी शहर के कई मंदिरों में अब भगवान को भी एसी, कूलर लगाकर भीषण गर्मी में राहत पहुंचाई जा रही है। इसके साथ ही भगवान को हल्के सूती कपड़े भी पहनाए गए हैं। शुक्रवार को काशी के कोतवाल, लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर, राम जानकी मंदिर समेत कई मंदिरों में भक्तों ने कूलर और एसी का इंतजाम कराया।
विज्ञापन


अपने आराध्य को गर्मी से बचाने के लिए भक्तों की ओर से यह इंतजाम कराया गया है। पुजारियों का कहना है कि जब प्रकृति की मार से हम बेहाल हैं तो क्या हमारे आराध्य को गर्मी नहीं लगती होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बनारस में दिखा 'बिपरजॉय' का असर, अगले हफ्ते तेज बारिश के आसार, पारा अभी भी 43 पार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed