फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update Effect of cyclone Biparjoy seen varanasi heavy rain expected next week

Weather Update: बनारस में दिखा 'बिपरजॉय' का असर, अगले हफ्ते तेज बारिश के आसार, पारा अभी भी 43 पार

Fri, 16 Jun 2023 10:13 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 16 Jun 2023 10:13 AM IST
सार

अरब सागर से उठे चक्रवात बिपरजॉय का असर गुरुवार को बनारस में भी देखने को मिला। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि गुरुवार को 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से हवाएं चली हैं। 

विज्ञापन
Weather Update Effect of cyclone Biparjoy seen varanasi heavy rain expected next week
वाराणसी में तेज धूप से परेशान छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरब सागर से उठे चक्रवात बिपरजॉय का असर गुरुवार को बनारस में भी देखने को मिला। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि गुरुवार को 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से हवाएं चली हैं। इससे प्री-मानसून के जल्दी आने के आसार बन रहे हैं। अगले सप्ताह बुधवार-गुरुवार को तेज बारिश के आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान नीचे आ सकता है।

विज्ञापन


जो अनुमान है, उसके मुताबिक अगले सप्ताह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे आएगा। इधर, शुक्रवार सुबह से ही सूरज की किरणों ने वातावरण को गरमाना आरंभ कर दिया है। दिन चढ़ने के साथ-साथ तापमान बढ़ता जाएगा। अभी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन


अगले हफ्ते बारिश के बाद मौसम बदलेगा। तेज हवाओं की वजह से गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सोमवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बंद कमरे में सीएम योगी और ओपी राजभर की हुई मुलाकात, लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन की अटकलें तेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed