{"_id":"67121308d1553cd67600da86","slug":"abvp-students-gheraoed-the-central-office-accused-bhu-of-irregularities-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : ABVP के छात्रों ने सेंट्रल ऑफिस का किया घेराव, BHU पर लगाया अनियमितता का आरोप; गेट पर तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : ABVP के छात्रों ने सेंट्रल ऑफिस का किया घेराव, BHU पर लगाया अनियमितता का आरोप; गेट पर तालाबंदी
Fri, 18 Oct 2024 01:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 18 Oct 2024 01:19 PM IST
सार
Varanasi News : बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस के बाहर सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति कर दी गई थी। छात्रों ने अंदर जाने से मना कर दिया गया था।
विज्ञापन
बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस के बाहर धरना देते एबीवीपी के छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस के बाहर शुक्रवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और सुरक्षा गार्डों में जोरदार धक्कामुक्की हुई। छात्रों ने बीएचयू अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर से लेकर एकेडमिक कार्याें में अनियमितता का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सेंट्रल ऑफिस के गेट का ताला बंद वीसी और अधिकारियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की जा रही थी। न तो कोई अंदर आ सकता था और न ही बाहर। ड्यूटी खत्म करने के बाद कर्मचारी पीछे के रास्ते से बाहर निकले। 19 मांगों को लेकर छात्र देर रात धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन
एबीवीपी छात्रों के समर्थन में दूसरे रास्तों से कुछ छात्र आ रहे थे। जब प्रॉक्टोरियल बोर्ड के गार्डों ने इन्हें ऑफिस की ओर जाने से रोका तो जमकर हंगामा हुआ। छात्रों ने बैरिकेडिंग गिराई और जवानों को जबरन हटाया। इसके बाद दौड़ते हुए छात्र सेंट्रल ऑफिस के गेट तक पहुंचे, जहां उनके साथी प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
छात्रों ने कहा कि जब तक बीएचयू प्रशासन की ओर से उनकी 19 मांगों पर ठोस आश्वासन नहीं दे दिया जाता, तब तक धरना देते रहेंगे। छात्रों ने कहा कि सीएजी रिपोर्ट में कई अनियमितताएं उजागर हुईं। अस्पताल में दवाओं और मशीनों की खरीदारी में गड़बड़ियां मिली हैं।
इन मुद्दों पर विरोध
पीएचडी में पहले की तरह से एमफिल धारकों को मौका देना, अस्पताल में छात्रों के लिए ओपीडी का समय बढ़ाना, साइकिल स्टैंड को चालू करना, क्लासेज के बीच लंच के लिए इंटरवल, पब्लिक टायलेट को बढ़ाया जाए, आईओई में खर्च पैसे को सार्वजनिक करना, इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, नियुक्त सलाहकारों की जांच, दीक्षांत में छात्रों की उपाधि से श्री-श्रीमती को हटाना आदि।