{"_id":"61eadd4f0354c73d7052c2d9","slug":"abvp-protest-at-bhu-central-office-for-various-demands-four-students-thrown-out-from-lbs-hostel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: एबीवीपी ने विभिन्न मांगों को लेकर केंद्रीय कार्यालय घेरा, एलबीएस हॉस्टल से निकाले गए चार छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: एबीवीपी ने विभिन्न मांगों को लेकर केंद्रीय कार्यालय घेरा, एलबीएस हॉस्टल से निकाले गए चार छात्र
Fri, 21 Jan 2022 09:51 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 21 Jan 2022 09:51 PM IST
सार
फीस वृद्धि समेत विभिन्न मांगो को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने शुक्रवार को बीएचयू केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जल्द मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
बीएचयू केंद्रीय कार्यालय पर धरना देते एबीवीपी के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कृषि विज्ञान संकाय में फीस वृद्धि, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में शास्त्री, आचार्य की डिग्री पर बीए, एमए लिखे जाने और बीएचयू अस्पताल में व्याप्त समस्याओं का मुद्दा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रमुखता से उठाया। शुक्रवार को 12 सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्रीय कार्यालय का घेराव करने के बाद कुलपति को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
चेतावनी दी कि जल्द मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन करेंगे। परिषद की बीएचयू इकाई के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इस दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने उन्हें मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह तुरंत कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान पुनीत मिश्र, विभाग संगठन मंत्री राहुल राणा,सौरभ राय,सुबोधकांत मिश्र,सत्यनारायण रघुवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
एलबीएस हॉस्टल से निकाले गए अवैध छात्र
बीएचयू के लाल बहादुर शास्त्री हॉस्टल में अवैध रूप से रहने वाले चार छात्रों को शुक्रवार को बाहर निकाला गया। हॉस्टल के प्रशासनिक संरक्षक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि संरक्षक डॉ. अशोक कुमार ज्योति, डॉ. उमेश कुमार सिंह के साथ ही छात्रावास-निरीक्षण के दौरान चार छात्रों को अवैध रूप से रहते हुए पाया गया।
विज्ञापन
इसमें एमए प्रथम वर्ष इतिहास, समाजशास्त्र, द्वितीय वर्ष दर्शनशास्त्र, राजनीतिशास्त्र के छात्र शामिल हैं। सभी को पकड़कर सुरक्षाधिकारियों को सौंप दिया गया। बाद में लिखित माफीनामा पर इन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया। कहा कि पिछले दिनों से लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और ऐसे बाह्य छात्रों से छात्रावास के अंतेवासी और प्रशासन को किसी तरह की कठिनाई न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।