फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Abuse stewed entrepreneur

दुर्व्यवहार पर उबले उद्यमी

Fri, 13 Jan 2017 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराण्ासी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराण्ासी Updated Fri, 13 Jan 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
 Abuse stewed entrepreneur
व्यापारी उत्पीड़न से खफा भाजपा नेता आईजी से मिले
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के डिवीजनल चेयरमैन आरके चौधरी को बुधवार को जांच के नाम पर भेलूपुर पुलिस द्वारा दो घंटे तक रोके रखने के विरोध में उद्यमियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। गुरुवार को उद्यमियों और व्यापारियों ने अलग-अलग बैठक कर पुलिस पर दुर्व्यवहार और ज्यादती का आरोप लगाया। चुनाव आयोग और निर्वाचन से जुड़े उच्चाधिकारियों से पूछा कि चुनाव तक क्या उद्योगों पर ताला लगा दिया जाए। मांग की कि कैश चेक करने के नाम पर उन्हें परेशान न किया जाए और भेलूपुर पुलिस के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

 


वाराणसी नगर युवा उद्योग व्यापार मंडल की रथयात्रा स्थित कन्हैया लाल स्मृति भवन में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि उद्यमी इस मसले पर डीएम और एसएसपी से मिलेंगे। यहां अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता, महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, सुजीत गुप्ता, अनूप गुप्ता, राधेश्याम, अशोक सेठ, विकास, प्रदीप, बबलू, मंगलेश आदि मौजूद थे। उधर, रामनगर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने शेषपाल गर्ग की अध्यक्षता में बैठक की। एसोसिएशन के संरक्षक आरके चौधरी के साथ नगदी चेक करने के नाम पर साक्ष्य प्रस्तुत करने के बाद भी बदसलूकी पर नाराजगी जताई गई। उद्यमियों ने कहा कि दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई न हुई तो वे आंदोलन करेंगे। बैठक में राकेश जायसवाल, एएन तिवारी, सुनील अग्रवाल, प्रदीप तुलस्यान, सुरेंद्र सोनी, अंजनी अग्रवाल, महेश चौधरी, जगदीश झुनझुनवाला, नरेश सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन डीएस मिश्रा ने किया।

विज्ञापन

 


औद्योगिक आस्थान में दि स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने भी आपात बैठक की। अफसरों से पूछा कि ऐसी परिस्थिति में उद्यमी अपना कारोबार कैसे चलाएं। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने की। दिनेश जैन, एलएन झा, भूपेंद्र कटारिया, महेंद्र अरोड़ा, सत्यनारायण खेतान, एके गुप्ता, एके सिंह, राजेश, अनिल, अनुपम आदि मौजूद थे। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की सिगरा स्थित कार्यालय बैठक सिगरा स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें डिवीजनल चेयरमैन आरके चौधरी की अध्यक्षता में पीके शाह, ओपी बदलानी, हर्षद तान्या, गंगाधर, दयाशंकर, शेषपालगर्ग, सुरेंद्र सोनी, यूआर सिंह, महेष, अवधेश आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

उद्यमी आरके चौधरी से भेलूपुर पुलिस के दुर्व्यवहार से नाराज भाजपा का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को आईजी जोन एसके भगत से उनके कार्यालय में मिला। भाजपाजनों ने कहा कि व्यापारियों, उद्यमियों के साथ पुलिस सलीके से पेश आए। आईजी जोन ने भरोसा दिलाया कि किसी को जांच के नाम पर बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने डाफी हरसेवानंद स्कूल के पास ट्रकों से खुलेआम वसूली की जानकारी दी। इस पर आईजी जोन ने लंका एसओ को फटकार लगाई और वहां लोहे की बैरिकेडिंग लगाने को कहा। प्रतिनिधि मंडल में नीलकंठ तिवारी, नागेंद्र रघुवंशी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, संजय भारद्वाज, सुरेश सिंह, पीयूषवर्धन सिंह आदि शामिल थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed