फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   About 67 map applications auto rejected six months software of VDA is providing convenience

Varanasi News : छह महीने में नक्शे के 67 आवेदन हुए ऑटो रिजेक्ट, VDA के इस साॅफ्टवेयर से मिल रही सहूलियत

Tue, 26 Nov 2024 09:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 26 Nov 2024 09:59 AM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी विकास प्राधिकरण के ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान एप्रूवल सिस्टम में नक्शे के लिए कई सुविधाएं दी गई हैं। इस पर आवेदन के बाद इसकी जानकारी आवेदनकर्ता के मेल पर भेजी जाती है।

विज्ञापन
About 67 map applications auto rejected six months software of VDA is providing convenience
ओबीपीएएस पर नक्शे के आ रहे आवेदन। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

वीडीए की ओर से आम जनता की सुविधा के लिए ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान एप्रूवल सिस्टम (ओबीपीएएस) विकसित किया गया है। इस साॅफ्टवेयर ने बीते छह महीने में 67 ऑनलाइन आवेदनों को कमियों के चलते ऑटो रिजेक्ट किया है।

विज्ञापन


वीडीए के अनुसार अप्रैल माह से अब तक कुल मानचित्र के 614 ऑनलाइन आवेदन आए। इनमें से 407 को स्वीकृत किया गया। जबकि 106 आवेदनों को कमियों के कारण रिजेक्ट किया गया। इनमें 67 ऑनलाइन आवेदन ऑटो रिजेक्ट हुए। इससे कुल 30.20 करोड़ रुपये की आय वीडीए को अब तक हुई है।
विज्ञापन


दरअसल वीडीए ने मानचित्र आवेदनों के निस्तारण में आने वाली जटिलताओं को कम करने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू करने का साॅफ्टवेयर लाॅन्च किया। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के अनुसार इस साॅफ्टवेयर की खासियत है कि इसमें नक्शा के साथ जो भी जरूरी दस्तावेज हैं। उसे अपलोड करने पर यह ऑटो स्कैन कर आवेदन को स्वीकृत और अस्वीकृत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी आवेदनकर्ता के मेल पर भेजी जाती है। साथ ही यदि कोई कमियों को दूर करता है तो उसके आवेदन की स्वीकृति मिल जाती है। इस प्रक्रिया में व्यक्ति को नक्शा पास कराने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed