फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Abhyudaya yojna: IAS-IPS will take classes of competitive examinations Free classes start for students in varanasi

अभ्युदय योजना: वाराणसी में शुरू होंगी फ्री क्लास, आईएएस-आईपीएस प्रतियोगी परीक्षाओं की कराएंगे तैयारी

Mon, 15 Feb 2021 03:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 15 Feb 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन
Abhyudaya yojna: IAS-IPS will take classes of competitive examinations Free classes start for students in varanasi
दीप जलाते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग अभ्युदय योजना सोमवार को प्रदेश के युवाओं को समर्पित कर दी। सीएम ने कहा कि इस योजना की शुरुआत अभी प्रदेश के 18 मंडल मुख्यालयों पर की गई है, जिसका आगे जिला स्तर पर भी विस्तार किया जाएगा। वाराणसी में भी कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की।

विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पंक्ति का उद्धरण करते हुए कहा कि छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता। इस अभ्युदय योजना की शुरुआत करने की मंशा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना कॉल के दौरान कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चे वहां लॉकडाउन के दौरान फंस गए थे।
विज्ञापन


उनको जब वहां से निकाल कर घर भेजा गया तो उनकी पढ़ाई के प्रति तड़प देखी। उसी समय मन में ख्याल आया कि क्यों न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को प्रदेश में ही उनके घरों के पास कोचिंग की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जबकि पिछले यूपीएससी की परीक्षा के दौरान उत्तर प्रदेश के अपेक्षाकृत कम युवाओं को सफल होने होने पर भी प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराए जाने का ख्याल मन में आया। ताकि उत्तर प्रदेश से अधिक से अधिक युवा बड़ी-बड़ी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षा-व्यवस्था पर प्रदेश सरकार विशेष ध्यान दे रही है। 90 हजार प्राथमिक विद्यालयों को कायाकल्प योजना से जोड़ा गया है। उत्तर प्रदेश प्रतिभाओं की धरती है, तो हमारे प्रतिभाशाली बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में कैसे पिछड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभ्युदय योजना के प्रथम चरण में 50 हजार बच्चों का सेलेक्शन हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन बच्चों का सिलेक्शन अभी नहीं हुआ है, उनको निराश होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि उनके लिए भी वर्चुअल व्यवस्था होगी। इस कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले बच्चों का साप्ताहिक और मासिक परीक्षा भी होगी। अभ्युदय एक कोचिंग सेंटर मात्र नहीं है, यह जीवन निर्माण की एक नई शुरुआत हैं। ओडीओपी की तर्ज पर अभ्युदय योजना को भी लोकप्रिय बनाएंगे। आगे आने वाले समय में हर प्रतियोगी परीक्षा को इससे जोड़ेंगे।

उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा 4 लाख नौजवानों को पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी की व्यवस्था के तहत नौकरियां दिया जा चुका है। अभ्युदय योजना के तहत फिजिकल व वर्चुअल क्लास मंगलवार को बसंत पंचमी के पावन पर्व से चलेंगी। इस महत्वाकांक्षी अभ्युदय योजना वेबसाइट को इतने कम समय में ही 40 लाख लोगों ने देखा है और 6 लाख से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभ्युदय योजना में चयनित वाराणसी के छात्र कपिल दुबे से संवाद करते हुए प्रतियोगी परीक्षा हेतु उनके उत्साह के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि भारतीय मनीषा में धर्म को कर्तव्य से जोड़कर देखा गया है। लोगों के अभ्युदय का जो मार्ग प्रशस्त करें वह धर्म है। 

ये है अभ्युदय योजना
उत्तर प्रदेश सरकार ने आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीएस, सीडीएस, नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी के लिए अभ्युदय योजना आरंभ की है। जिसका मुख्यमंत्री ने आज शुभांरभ किया। इस योजना के तहत ऐसे सभी छात्रों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी। जो इन परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह नहीं कर पाते हैं। कोचिंग में पढ़ाई 16 फरवरी से शुरू होगी। अभ्युदय योजना के अंतर्गत छात्रों को ऑनलाइन स्टडी मटैरियल के साथ ऑफलाइन कक्षाएं भी लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed