फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Abhinandan fake twitter account create in azamgarh

शर्मनाक : अभिनंदन के नाम का बनाया फर्जी ट्विटर एकाउंट, पाकिस्तान की शान में पढ़े कसीदे

Mon, 04 Mar 2019 01:53 PM IST
Sayali Maurya आशीष तिवारी,अमर उजाला,आजमगढ़
आशीष तिवारी,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 04 Mar 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
Abhinandan fake twitter account create in azamgarh
अभिनंदन के नाम का बना फर्जी ट्विटर एकाउंट - फोटो : amar ujala

देश एक तरफ विंग कमांडर अभिनंदन के वतन वापस आने की खुशियां मना रहा है, उनके शौर्य का बखान कर रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक अजीब मामला सामने आया है। विंग कमांडर अभिनंदन के नाम पर फर्जी ट्विटर एकाउंट बनाकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तारीफ की जा रही है। ये बात तब सामने आई जब आजमगढ़ के एक युवक ने यूपी पुलिस को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


यूपी पुलिस को ट्वीट कर शिकायत करने वाले अवकुश सिंह के मुताबिक हाल ही में अभिनंदन के नाम पर ये फर्जी ट्विटर एकाउंट बनाया गया है। काफी कम समय में ही इसके 14 सौ फॉलोवर हो गए हैं।
विज्ञापन


अभिनंदन के नाम से बनाए गए ट्विटर एकांउट के जरिए मैसेज किया गया है कि जितने दिन तक मैं पाक में रहा, इस दौरान अपने परिवार को बहुत याद कर रहा था। इस दर्द को इमरान ने समझा और मुझे रिहा कर दिया। इसके अलावा और भी कई बातें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की शान में ट्वीट की गई हैं। फर्जी एकाउंट के जरिए पाकिस्तान की शान में भी बातें लिखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्विटर पर हुए मैसेज के आदान-प्रदान को अंकु आर्या द्वारा अपने फेसबुक एकाउंट पर अपलोडकर सार्वजनिक किया गया है। इसकी जानकारी अवकुश सिंह को हुई तो उन्होंने यूपी पुलिस, डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र और एसपी से शिकायत की।

इस पर आजमगढ़ पुलिस को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को जांच सौंपी है, साथ ही खुफिया विभाग के लोगों को भी संदिग्ध की पहचान करने के लिए लगाया गया है।

इन पर है पुलिस को शक

Abhinandan fake twitter account create in azamgarh
बता दें कि जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव सहित अन्य क्षेत्रों के आठ से अधिक देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त युवक आज भी फरार हैं। इनपर देश की तमाम खुफिया एजेंसियों की तरफ से दस-दस लाख रुपये का इनाम घोषित है।

पुलिस को ऐसे में शक है कि फरार इन्हीं संदिग्धों के किसी करीबी द्वारा इस प्रकार का फर्जी ट्विटर एकाउंट बनाकर अभिनंदन को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा। 
 

एसपी सिटी ने दर्ज कराया मुकदमा

Abhinandan fake twitter account create in azamgarh
FIR - फोटो : amar ujala
इस मामले में एसपी सिटी कमलेश बहादुर ने कहा कि भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के नाम का फर्जी तरीके से ट्वीटर एकाउंट बनाकर पाक पीएम से बात करने और सम्मान में कसीदे पढ़ने का मामला संज्ञान में आया है। जो निंदनीय है। साइबर सेल के जरिए इसकी जांच करवाई जा रही। खुफिया विभाग को भी लगाया गया है। इसके साथ ही सोमवार को सुबह एसपी सिटी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed