बनारस आए आयुष्मान खुराना, एक सप्ताह तक इस फिल्म की करेंगे शूटिगं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के छावनी क्षेत्र स्थित जेएचवी मॉल में शुक्रवार को आयुष्मान खुराना और गजराव राव को देखकर उनके चाहने वाले चहक उठे। हर कोई आयुष्मान से मिलने के लिए उत्सुक नजर आ रहा था। शुभ मंगल ज्यादा सावधान के लिए बनारस पहुंचे फिल्म अभिनेता ने कैंटोमेंट क्षेत्र में फिल्म की शूटिंग की।
फिल्म का मोशन पोस्टर भी यूट्यूब पर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म की शूटिंग बनारस में 22 से 29 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद नवंबर में फिर से शूटिंग होगी।
जेएचवी मॉल में आयुष्मान पर जो सीन फिल्माया जाना था, उसके लिए उन्होंने लाल और काले रंग का लिबास पहना। फिल्म के डायरेक्टर हितेश केवल्या आयुष्मान को सीन समझा रहे थे। फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान होमोसेक्सुएलिटी पर आधारित फिल्म है।
आयुष्मान का किरदार बनारस से जुड़ा हुआ है। आयुष्मान के साथ सेल्फी लेने वालों की चाहत पर भी पानी फिर गया। मोबाइल में आयुष्मान की फोटो करने वालों से फिल्म यूनिट के लोगों ने डिलीट करवा दिया। शुभ मंगल ज्यादा सावधान फि ल्म शुभ मंगल सावधान का सीक्वल है।
जेएचवी मॉल सहित मंडुवाडीह स्टेशन व काशी के विभिन्न स्थानों पर इसके दृश्य आयुष्मान व गजराव राव पर फि ल्माए जाएंगे। जहां तक पहले बनारस के घाट पर भी शूटिंग करने की बात थी, मगर बाढ़ के कारण यह मुश्किल लग रहा है। मंडुवाडीह स्टेशन के सेकेंड एंटी के प्रांगण में भी शूटिंग होगी। इसमें ट्रेन का चार कोच और एक एसएलआर और इंजन लगाया जाएगा।