फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Aarti of Maa Ganga dedicated to Operation Sindoor special worship Dashashwamedh and Kedar Ghat

Varanasi News: ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित हुई मां गंगा की आरती, दशाश्वमेध और केदार घाट पर विशेष पूजा

Thu, 08 May 2025 05:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 08 May 2025 05:17 PM IST
सार

Opration Sindoor News: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बुधवार की शाम काशी में जश्न का माहाैल रहा। लोग भारतीय सेना को बधाई दे रहे थे। इसी क्रम में विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती में भी इसकी झलक दिखी। मां गंगा की आरती उतार और बाबा विश्वनाथ से कामना की गई कि भारतीय सेना इसी तरह अपना पराक्रम आतंकवाद के खिलाफ दिखाती रहे।

विज्ञापन
Aarti of Maa Ganga dedicated to Operation Sindoor special worship Dashashwamedh and Kedar Ghat
ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित हुई मां गंगा की आरती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक में नौ आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के बाद काशी में भी जश्न और देशभक्ति का माहौल नजर आया। गंगा तट पर गंगोत्री सेवा समिति की ओर से दशाश्वमेध और केदारघाट पर मां गंगा की आरती ऑपरेशन सिंदूर और सेना के जवानों को समर्पित की गई। गंगा आरती के दौरान भारतीय सेना के लिए विशेष पूजन हुआ।

विज्ञापन




बुधवार की शाम को गंगा आरती के दौरान घाट की सीढ़ियां भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद की सेना... जैसे गगनभेदी नारों से गूंज उठीं। दीपों की रोशनी के बीच श्रद्धा, संकल्प और सम्मान का अद्भुत संगम हुआ। मां गंगा के समक्ष सेना के जवानों की वीरता को प्रणाम किया गया। गंगोत्री सेवा समिति के पं. किशोरी रमण दुबे बाबू महाराज, दिनेश शंकर दुबे, संदीप दुबे सोनू, मयंक विशेष आयोजन में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गंगा किनारे जताई खुशी
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर नमामि गंगे ने महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के वेदपाठी बटुकों के साथ सिंधिया घाट पर भारत माता और मां गंगा की आरती उतारी। हाथों में तिरंगा लेकर पहलगाम हमले के एक-एक आंसू के बदले लेने पर भारतीय सेना का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन




नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व है। सिंदूर उजाड़ने वालों के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने दुश्मन के घर में घुसकर लक्ष्य को भेदा है। आयोजन में अनिल, गणेश एवं महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के वेदपाठी बटुक सहित नागरिक शामिल रहे।

अभी तो ये झांकी है, लाहौर कराची बाकी है
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न शहर से लेकर गांव तक मनाया गया। मां गंगा की आरती उतारने के साथ ही लमही में पटाखे फोड़े गए। बैंड बाजे के साथ तिरंगा लहराया गया। भारतीय सेना जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अजित डोवाल जिंदाबाद... के नारे के अभी तो ये झांकी है, लाहौर करांची बाकी है... का जयघोष भी गूंजा। महिलाएं पटाखे जलाकर खुशी जाहिर कर रही थीं।

लमही स्थित विशाल भारत संस्थान के मुख्यालय सुभाष भवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के मंदिर में मिठाई चढ़ाई गई। एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर कर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीगुरु ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने बहनों का सिंदूर उजाड़ा था। धर्म पूछकर गोली मारी थी। भारतीय सेना ने आतंकियों से बिना धर्म पूछे उनके अड्डों को मिट्टी में मिला दिया। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नजमा परवीन, शिवशरण सिंह, सत्यम राय, अमित राजभर, ओमकार राजभर, बबलू पटेल, सरोज देवी, सुनीता, रमता, मैना देवी, पार्वती आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed