फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   AAP purvanchal president resign from post in varanasi before loksabha election 2019

लोकसभा चुनाव 2019 : पूर्वांचल में आप को लगा झटका, प्रांत अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा

Sat, 30 Mar 2019 11:50 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 30 Mar 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
AAP purvanchal president resign from post in varanasi before loksabha election 2019
संजीव सिंह - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2019 में हर पार्टी में जोड़-तोड़ देखने को मिल रहा है। जिसमें कोई किसी बात से खफा है तो कोई किसी बात से। इसी क्रम में अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप को भी शुक्रवार की देर रात झटका लगा। आप के पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष संजीव सिंह ने पार्टी से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। संजीव सिंह ने कहा है कि आम आदमी पार्टी में वैचारिकी और आंतरिक लोकतंत्र अपने अंतिम चरम पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में अरविंद केजरीवाल का काशी आना तो दूर उन्होंने यहां की प्रमुख घटनाओं, समस्याओं, उपलब्धियों को लेकर किसी कार्यकर्ता से कोई संवाद तक नहीं किया।
विज्ञापन


विधान सभा चुनाव के दौरान कहा गया कि वो लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। जब लोकसभा का चुनाव आया तो किसी प्रकार की दावेदारी या संगठन को सहयोग देने की बात नहीं हुई। आज तक प्रदेश समिति नहीं बनाई गई। जब इसके बारे में कोई सवाल करता है तो उसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव सिंह ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रहने के बावजूद पार्टी को चलाने वाले लोग प्रदेश में अपनी दावेदारी पेश करने से पहले ही खुद को कमजोर मान बैठे हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है। अब जिस पार्टी को खून पसीना लगाकर हमने खड़ा किया उसे कमजोर होते कैसे देख सकते हैं। 

'सिर्फ पह छोड़ा है पार्टी नहीं'

AAP purvanchal president resign from post in varanasi before loksabha election 2019
संजीव सिंह की फेसबुक पोस्ट - फोटो : facebook
संजीव सिंह ने कहा कि उन्होंने केवल पद से इस्तीफा दिया है और पार्टी ने इसे स्वीकार कर लिया है। फिलहाल पार्टी नहीं छोड़ी है। बता दें कि संजीव सिंह जन समस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहे हैं और आप पार्टी को पूर्वांचल में खड़ा करने में इनका अहम योगदान रहा है।

संजीव सिंह आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह के करीबियों में शुमार हैं। संजीव सिंह का नया ठिकाना अभी कहां होगा इस सवाल पर उन्होंने कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए, जल्दी ही नया सियासी ठिकाने का पता मिल जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed