{"_id":"5c76a9b7bdec226bbc657ae0","slug":"aamir-rashadi-alliance-with-muslim-favored-party-in-lok-sabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसलमानों को हक देने वाली पार्टी के साथ ही राष्ट्रीय ओलेमा काउंसिल करेगा गठबंधन : आमिर रशादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसलमानों को हक देने वाली पार्टी के साथ ही राष्ट्रीय ओलेमा काउंसिल करेगा गठबंधन : आमिर रशादी
Wed, 27 Feb 2019 08:46 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 27 Feb 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
आमिर रशादी
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में राष्ट्रीय ओलेमा काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी मदनी ने कहा कि जो भी पार्टी मुसलमानों को उसका हक और भागीदारी में हिस्सेदारी देती है, ओलेमा काउंसिल उसके साथ गठबंधन को तैयार है। आमिर रशादी ने कहा कि आजमगढ़ से आते जनसभा में भाग लेने आते समय अंबारी में मेरे वाहन पर पथराव व फायरिंग हुई। आये दिन मेरे हत्या की साजिशें रची जा रही हैं।
बुधवार को जौनपुर के शाहगंज के एराकियाना मोहल्ले में आयोजित राष्ट्रीय ओलेमा काउंसिल की जनसभा को संबोधित करते हुए आमिर रशादी ने कहा कि सपा की पिछली सरकार दंगाई सरकार है। इस सरकार में प्रदेश में 657 दंगे हुए। बसपा को कहा कि बुआ और बबुआ का गठबंधन प्रदेश की जनता को ठगने के लिए किया गया है।
आमिर रशादी ने कहा कि तथाकथित सेक्युलर पार्टियों ने मुसलमानों में दहशत फैलाकर भाजपा का दुश्मन बनाया है, जबकि सियासत में कोई दुश्मन नहीं होता। सब बराबरी में खड़े होने वाले दोस्त हैं।
विज्ञापन
आमिर रशादी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत हैं। धार्मिक गुरु को ईमानदार होना चाहिए। लेकिन उन्होंने ईमानदारी नहीं दिखाई। सबका साथ सबका विकास का नारा लेकर चलने वाली सरकार ने जाति धर्म के नाम पर काम किया है। संचालन शायर गैबी जौनपुरी ने किया।
यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय ओलेमा कौंसिल के कार्यकताओं ने चालक को पीटा, नाराज लोगों ने काफिले पर किया पथराव