{"_id":"5a6a16c64f1c1b83268b67c5","slug":"aam-admi-party-and-congress-protest-prime-minister-by-fry-snacks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आप' और कांग्रेस ने पकौड़ा तलकर जताया विरोध, पूर्व विधायक ने दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' और कांग्रेस ने पकौड़ा तलकर जताया विरोध, पूर्व विधायक ने दिया प्रशिक्षण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
Updated Fri, 26 Jan 2018 05:03 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू गेट के सामने आप ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सिंह द्वार के सामने आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई के कार्यकर्ताओं ने पकौड़े बेचकर बेचकर प्रधानमंत्री के बयान पर विरोध दर्ज कराया। प्रधानमंत्री पर युवाओं को रोजगार न दे पाने का आरोप लगाते हुए छात्र नेता अर्पित गिरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया पर पिछले तीन वर्षों में दो करोड़ लोगों को बेरोजगार कर दिया।
ईष्टदेव पांडेय ने कहा कि पीएम मोदी विरोध के स्वर नही सुनना चाहते। छात्रों ने मांग किया कि कानपुर में गिरफ्तार छात्रों को रिहा कर उन पर लगे सभी प्रकार के फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग की। मिर्जापुर में कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट परिसर में पकौड़े बेचकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेसजनों ने अपनी डिग्रियों की फोटो कापियों पर पकौड़े बेचकर विरोध जताया। पूर्व मड़िहान विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने युवाओं को पकौड़ी बनाने का प्रशिक्षण भी दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भी बेरोजगार हैं। वहीं प्रधानमंत्री द्वारा रोजगार देने की बजाए हतोत्साहित करने वाला बयान दिया जा रहा है।

दंगा भड़काने वालों के विरोध में प्रदर्शन
प्रदर्शन करते लाेग।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
एक जनवरी को महाराष्ट्र पुणे के भीमा कोरेगांव में दंगा भड़काने वालों के खिलाफ भारत मुक्ति मोर्चा एवं ऑफ सूट संगठन ने कचहरी स्थित शास्त्री घाट पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि दंगा भड़काने वालाें को फांसी दी जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो संविधान के दायरे में रह कर संगठन देशव्यापी आंदोलन करेगा। इससे पहले मोर्चा व संगठन के सदस्यों ने लहरतारा से शास्त्री घाट पर रैली निकाली। रैली के दौरान भीमा कोरेगांव के दंगाइयों को फांसी दो, ओबीसी की जाति आधारित जनगणना करो, ईवीएम हटाओ, बैलट पेपर लाओ, संविधान बचाओ, देश बचाओ जैसे नारे लगाए।