फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Aadhar card will be made sitting at home for children and mobile number will also be updated

विशेष अभियान: पांच साल तक के बच्चों का घर बैठे बनेगा आधार कार्ड, मोबाइल नंबर भी हो सकेगा अपडेट 

Sun, 27 Mar 2022 07:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Mar 2022 07:40 PM IST
सार

वाराणसी परिक्षेत्र में आने वाले वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, बलिया और भदोही में यह अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Aadhar card will be made sitting at home for children and mobile number will also be updated
aadhar card - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आपके घर में पांच साल तक के बच्चे हैं और उनका आधार कार्ड नहीं बना है तो आप 31 मार्च तक घर बैठे आधार कार्ड बनवा सकते हैं। डाक विभाग की ओर से इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नया आधार कार्ड बनवाने के साथ ही मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा का भी लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


विभाग की ओर से अभियान में भागीदारी करने वाले डाकियों को स्कूटी, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, स्मार्ट फोन, वाशिंग मशीन, फ्रिज से लेकर पावर बैंक तक का पुरस्कार दिया जा रहा है। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र में आने वाले वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, बलिया और भदोही में यह अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


अब तक वाराणसी में 1.05 लाख, जौनपुर जिले में 1.65 लाख और बलिया में 1.30 लाख, गाजीपुर में 45 हजार, चंदौली में 42 और भदोही में 38 हजार से ज्यादा लोगों के आधार में मोबाइल नंबर अपडेशन व बच्चों का नया आधार कार्ड बनाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

परिक्षेत्र में जौनपुर की ब्रांच पोस्टमास्टर निशा चौधरी ने सीईएलसी (चाइल्ड एनरोलमेंट लाइट क्लाइंट) अभियान में पांच हजार लोगों को घर बैठे सेवा देकर पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। डाकियों के माध्यम से परिक्षेत्र में अब तक 5.25 लाख लोगों को इसका लाभ मिल चुका है। डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा पुरस्कार स्वरूप एक स्कूटी भी प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed