फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Aadhar card will be made for school children in post offices, there will be no problem

डाकघरों में स्कूली बच्चों का बनेगा आधार कार्ड, नहीं होगी परेशानी

Sat, 14 May 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Aadhar card will be made for school children in post offices, there will be no problem
परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का अब डाकघरों में आसानी से आधार कार्ड बनेगा। साथ ही बच्चियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के खाते भी खोले जाएंगे। अभिभावकों के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खाते भी खुलेंगे। ताकि डीबीटी के तहत मिलने वाली योजनाओं का लाभ उन्हें तुरंत प्राप्त हो सके। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने इस बारे में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव से बातचीत की। इसके बाद पीएमजी ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत शुरू इस योजना में केवल 250 रुपये से 10 साल तक की बच्चियों का सुकन्या खाता खुलवाया जा सकता है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए डाकघरों में न्यूनतम 500 रुपये से पीपीएफ खाते भी खुलवाए जा सकेंगे। वाराणसी पश्चिमी मंडल के अधीक्षक डाकघर पीसी तिवारी ने बताया कि डाकघरों में आधार नामांकन पूर्णतया निशुल्क है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बच्चों के आधार पंजीकरण की व्यवस्था से बहुत सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed