{"_id":"60048a5237668d5db546dc25","slug":"a-young-man-rides-a-bicycle-and-jumps-in-front-of-a-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: साइकिल सवार युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, बेटे की मौत से था दुखी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: साइकिल सवार युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, बेटे की मौत से था दुखी
Mon, 18 Jan 2021 12:34 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के कादीपुर रेलवे क्रॉसिंग से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर छपरा से दुर्ग जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के सामने रविवार की दोपहर एक साइकिल सवार युवक ने कूदकर जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यही समझ में आया है कि एमए उत्तीर्ण युवक नौकरी न मिलने से अवसादग्रस्त था। इसके साथ ही पांच माह पूर्व पैदा हुए पुत्र की मौत के बाद वह बेहद दुखी रहता था।
विज्ञापन
चोलापुर थाना अंतर्गत धरसौना निवासी शिवपूजन राम के दो बेटों मेें बड़ा सुनील (27) दोपहर में खाना खाकर घर से साइकिल से निकला था। कादीपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप वह आया और साइकिल खड़ा किया। इसी दौरान छपरा से दुर्ग जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर उसने जान दे दी।
विज्ञापन
युवक की मौत की जानकारी पाकर कादीपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक मधुसूदन पांडेय ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर आए परिजनों ने बताया कि सुनील की शादी दो वर्ष पूर्व मिश्रपुरा गांव में हुई थी। वह एम की पढ़ाई के बाद नौकरी की तलाश में घूम रहा था। सुनील की पत्नी जीरा देवी ने पांच माह पूर्व एक पुत्र को जन्म दिया था, जिसकी बीमारी के कारण मौत हो गई थी। नौकरी की तलाश में परेशान सुनील पुत्र की मौत के बाद गुमसुम सा रहता था।
विज्ञापन