{"_id":"675d614e759f98a4210e051e","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-train-the-body-was-sent-for-postmortem-but-could-not-be-identified-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : ट्रेन से कटकर युवक की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, नहीं हो पाई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : ट्रेन से कटकर युवक की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, नहीं हो पाई शिनाख्त
Sat, 14 Dec 2024 04:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 14 Dec 2024 04:13 PM IST
सार
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शव की शिनाख्त में जुट गई। युवक लाल रंग की जैकेट और गाढ़े स्लेटी रंग की शर्ट व पैंट पहने था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आशापुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप शनिवार को एक लगभग 28 वर्षीय युवक ट्रेन के चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौक पर ही मौत हो गई। शव का शिनाख्त न होने की वजह से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
आशापुर चौकी प्रभारी अनिल सिंह चंदेल ने बताया युवक सारनाथ से वाराणसी सिटी की तरफ जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि युवक चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
बताया कि युवक के शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है। युवक लाल रंग का जैकेट, डार्क स्लेटी रंग का शर्ट व पैंट पहने हुए था। इसके साथ ही भूरे व सफेद रंग का चेकदार कंबल भी लिए हुए था। तलाशी में उसके पास से कोई आईडी प्रूफ नहीं मिला है।
विज्ञापन