फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A truck breakdown caused a 16-hour traffic jam, with a 3-4 km long queue of vehicles.

Varanasi News: ट्रक खराब होने से 16 घंटे जाम, 3 से 4 किमी तक वाहनों की कतार

Fri, 06 Feb 2026 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
A truck breakdown caused a 16-hour traffic jam, with a 3-4 km long queue of vehicles.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भांवरकोल। थाना क्षेत्र के जसदेवरपुर मोड़ से कुछ दूरी पर बृहस्पतिवार रात पशु आहार लादकर वाराणसी जा रहा एक ट्रक खराब हो गया।
ऐसे में रात 12 से लेकर शुक्रवार शाम तीन से चार किमी तक वाहनों की कतार लगी रही। पुलिस वाहनों को किनारे से धीरे-धीरे निकलवाने में जुट रही।
जमानिया निवासी चालक शैलेश यादव ने बताया कि ट्रक पर कपिला पशु आहार लादकर वाराणसी से भांवरकोल के सलारपुर गांव जा रहा था। जसदेवपुर मोड़ से कुछ दूरी पर अचानक ट्रक खराब हो गया। ट्रक खराब होने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।

रात 12 बजे तक दूसरे दिन देर शाम तक तीन से चार किमी तक वाहनों की कतार लगी हुई थी। जाम से यात्रियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों ने बताया कि वैसे तो आए दिन बढनपुरा के पास की अति प्राचीन राजमार्ग की ओकी नदी पर बनी पुलिया के सकरी होने से जाम लगता है। परेशानी तब और बढ़ जाती है, जब ट्रेलर या बड़े वाहन खराब हो जाते हैं। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि पुलिस को जाम हटवाने के लिए लगा दिया गया है। धीरे- धीरे वाहनों को रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed