फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A total of five weightlifters of Kashi captured six medals in the national competition

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में काशी के पांच वेटलिफ्टरों ने छह पदकों पर जमाया कब्जा

Fri, 01 Apr 2022 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
A total of five weightlifters of Kashi captured six medals in the national competition
ओडिसा की राजधानी भुवनेश्वर में हुई यूथ, जूनियर, सीनियर, राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को बनारस के दो और वेटलिफ्टरों ने दो पदकों पर कब्जा जमाया। इसमें रामकरण प्रजापति ने स्वर्ण पदक और खुद का रिकार्ड तोड़कर पूर्णिमा पांडेय ने रजत पदक जीता। इससे पहले गौरी ने दो स्वर्ण, सोनम और सुषमा ने एक एक रजत पदक जीता था।
विज्ञापन

वाराणसी वेट लिफ्टिंग संघ के महासचिव चंद्र मोहन शुक्ला ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बनारस के आठ खिलाड़ियों में पांच खिलाड़ी छह पदकों पर कब्जा जमाने में सफल रहे। कामनवेल्थ 2022 में जगह पक्की कर चुकी गाय घाट की रहने वाली पूर्णिमा ने 67 किलो प्लस भारवर्ग में अपने ही पुराने कीर्तिमान 102 किलों स्नैच को दो किलो सुधारते हुए 104 किलो उठाकर नया रिकार्ड बनाया। वहीं क्लीन एंड जर्क में अंतिम प्रयास में 128 किलो उठाने से चुकने की वजह से उनको स्वर्ण पदक से हाथ धोना पड़ा। पूर्णिमा मात्र दो किलो से केरला की मारिया से अंतिम दौर में पिछड़ गई।
विज्ञापन

वहीं पुरुष वर्ग में मुर्दहा बाजार के रहने वाले रामकरण प्रजापति 89 किलो भार वर्ग में 139 किलो स्नैच और 178 लीन एंड जर्क कुल 317 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। इनसे पहले बनारस की गौरी ने दो स्पर्धाओं में दो स्वर्ण, सोनम और सुषमा ने एक एक रजत पदक जीता था। इस तरह बनारस की तरफ से प्रतियोगिता हिस्सा लेने वाले दो पुरुष और छह महिला वेटलिफ्टरों ने पांच खिलाड़ियों ने छह पदकों पर कब्जा जमाकर काशी का परचम फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed