फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a schhol bus rifted in railway track at bhadohi

भदोही में टला बड़ा हादसा, रेलवे ट्रैक पर फंसी स्कूल बस, बच्चों ने धक्का दे कर हटाया

Tue, 25 Apr 2017 02:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही Updated Tue, 25 Apr 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
a schhol bus rifted in railway track at bhadohi
मिर्जापुर सीमा पर स्थित कटका रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा टला - फोटो : अमर उजाला
भदोही जिले के मिर्जापुर सीमा पर स्थित कटका रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। एक निजी स्कूल की बस रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचने के बाद बीच रेलवे ट्रैक पर बिगड़ गई।
विज्ञापन


आनन-फानन बस को खाली करवाकर बच्चों और ग्रामीणों की मदद से पीछे की तरफ धक्का देकर बस को रेलवे लाइन से हटाया गया। तब जाकर लोगों की जान में जान आई।

 कछवां बाजार स्थित एक निजी स्कूल की बस बच्चों को घर छोड़ने के लिए जाते समय कटका रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे पटरी पर पहुंचकर गियर फंसने से बंद हो गई। बताते हैं कि उस समय बस में तकरीबन 10 बच्चे थे। यह देखकर बस चालक के पसीने छूट गए। गेटमैन भी परेशान हो गया।
विज्ञापन


संयोग था कि उस समय किसी ट्रेन के आने का वक्त नहीं था। बच्चों को उतारकर धक्का देकर बस को रेल पटरी से दूर किया गया।

बच्चों के अनुसार बस की हालत दयनीय है। बताया जाता है कि पिछले वर्ष इसी बस से महाराजगंज के समीप दुर्घटना हुई थी, जिसमें कई बच्चे घायल हुए थे।

लोगों का कहना था कि हादसों के बाद भी निजी स्कूल प्रबंधन बच्चों की जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे। उल्लेखनीय है कि गत 25 जुलाई 2016 को कैयरमऊ रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से स्कूल वैन टकराने से आठ बच्चों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed