{"_id":"5921a8e34f1c1b3e6a535e8f","slug":"a-scarpio-turnover-on-rad-when-he-trying-to-save-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ःबाइक को बचाने में पलटी स्कार्पियो, महंत सहित तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ःबाइक को बचाने में पलटी स्कार्पियो, महंत सहित तीन घायल
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sun, 21 May 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
पलटी स्कार्पियो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली अंतगर्त मालटारी पुल के पास एक बाइकसवार को बचाने के प्रयास में स्कार्पियों अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में स्कार्पियो सवार महंत सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक बाल-बाल बच गया।
घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार देर शाम की है। रजादेपुर मठ के महंत शिवहर्ष भारती शनिवार की देर शाम कहीं निमंत्रण करने जा रहे थे। इस दौरान उनकी स्कार्पियो मंडनपुर गांव निवासी बृजेश मिश्रा चला रहा था। इस वाहन पर बरह गांव निवासी शिक्षक बेदप्रकाश दूबे और कठौचा गांव निवासी हेमंत मिश्रा बैठे हुए थे।
जैसे ही स्कार्पियो मालटारी पुल के समीप पहुंची कि गाड़ी के सामने अचानक बाइक सवार आ गया। बाइक बचाने के चक्कर में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें शिवहर्ष भारती बाल-बाल बच गए। जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हेमंत का प्राथमिक इलाज होने के बाद छोड़ दिया गया। जबकि अन्य दोनों का इलाज चल रहा है।