फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A new circuit will be built connecting Kashi, Vindhya and Ayodhya

काशी विश्वनाथ धाम: यूपी का सबसे बड़ा पर्यटन केंद्र होगा बनारस, विंध्याचल और अयोध्या को जोड़कर बनेगा नया सर्किट

Fri, 10 Dec 2021 12:26 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 10 Dec 2021 12:26 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में काशी विश्वनाथ धाम और राम मंदिर को सर्किट के माध्यम से जोड़ने के क्रम में अधिकारियों को निर्देश दिया था। अब इस दिशा में काम शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
A new circuit will be built connecting Kashi, Vindhya and Ayodhya
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विश्वनाथ धाम, विंध्याचल धाम और अयोध्या को जोड़कर एक नया सर्किट बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए प्रदेश के धर्मार्थ कार्य विभाग के नेतृत्व में पर्यटन और लोक निर्माण विभाग की ओर से संयुक्त रूप से कार्ययोजना तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन


धाम के लोकार्पण के बाद तीन दिनों तक चलने वाले टूर ऑपरेटर सम्मेलन में भी इस प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी यूपी का सबसे बड़ा पर्यटन केंद्र होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में काशी विश्वनाथ धाम और राम मंदिर को सर्किट के माध्यम से जोड़ने के क्रम में अधिकारियों को निर्देश दिया था। अब इस दिशा में काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: गंगा में चलेंगी सीएनजी नावें, मोटरबोट चलाई तो लाइसेंस होगा निरस्त

विगत दिनों धार्मिक स्थलों के पर्यटन पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि 2017 के बाद से जितने धार्मिक स्थल विकसित हुए हैं, उन सभी को एक साथ जोड़ कर पर्यटकों की पहुंच को आसान बनाई जाए।

विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद धर्मार्थ कार्य विभाग तीनों स्थलों को सड़क, रेल और वायु के जरिए जोड़ने पर कार्य योजना तैयार करेगा। सरकार ने पूर्व में ही अयोध्या और काशी में सी- प्लेन उड़ाने की भी कार्ययोजना बनाई है। तीन दिवसीय टूर ऑपरेटरों की बैठक में सर्किट के प्रचार प्रसार के संबंध में सुझाव भी लिए जाएंगे। इसके लिए एक पैकेज पर भी मंथन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed