काशी विश्वनाथ धाम: यूपी का सबसे बड़ा पर्यटन केंद्र होगा बनारस, विंध्याचल और अयोध्या को जोड़कर बनेगा नया सर्किट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में काशी विश्वनाथ धाम और राम मंदिर को सर्किट के माध्यम से जोड़ने के क्रम में अधिकारियों को निर्देश दिया था। अब इस दिशा में काम शुरू हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धाम के लोकार्पण के बाद तीन दिनों तक चलने वाले टूर ऑपरेटर सम्मेलन में भी इस प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी यूपी का सबसे बड़ा पर्यटन केंद्र होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में काशी विश्वनाथ धाम और राम मंदिर को सर्किट के माध्यम से जोड़ने के क्रम में अधिकारियों को निर्देश दिया था। अब इस दिशा में काम शुरू हो गया है।
पढ़ेंः वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: गंगा में चलेंगी सीएनजी नावें, मोटरबोट चलाई तो लाइसेंस होगा निरस्त
विगत दिनों धार्मिक स्थलों के पर्यटन पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि 2017 के बाद से जितने धार्मिक स्थल विकसित हुए हैं, उन सभी को एक साथ जोड़ कर पर्यटकों की पहुंच को आसान बनाई जाए।
विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद धर्मार्थ कार्य विभाग तीनों स्थलों को सड़क, रेल और वायु के जरिए जोड़ने पर कार्य योजना तैयार करेगा। सरकार ने पूर्व में ही अयोध्या और काशी में सी- प्लेन उड़ाने की भी कार्ययोजना बनाई है। तीन दिवसीय टूर ऑपरेटरों की बैठक में सर्किट के प्रचार प्रसार के संबंध में सुझाव भी लिए जाएंगे। इसके लिए एक पैकेज पर भी मंथन होगा।