फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A middle-aged man was killed by a blow to the head in Sarnath

Sarnath : सारनाथ में अधेड़ की सिर पर वार कर हत्या, आरोपी ने एक रात और दिन घर में ही छुपाए रखा शव

Sun, 01 Jan 2023 12:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 01 Jan 2023 12:35 AM IST
सार

आरोपी ने शव को एक रात और एक दिन घर में ही छुपाए रखा। शनिवार की रात सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एक महिला के मकान से शव को कब्जे में लिया। पुलिस महिला के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
A middle-aged man was killed by a blow to the head in Sarnath
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सारनाथ के घुरीपुर में प्रकाश सोनी (50) की शुक्रवार की रात सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। आरोपी ने शव को एक रात और एक दिन घर में ही छुपाए रखा। शनिवार की रात सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एक महिला के मकान से शव को कब्जे में लिया। पुलिस महिला के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


एसीपी सारनाथ और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की छानबीन की। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। मृतक प्रकाश सोनी के परिजनों से पुलिस संपर्क कर रही है। रोहनिया थाना अंतर्गत मोहनसराय निवासी प्रकाश सोनी (50) मजदूरी करता था और उसकी पत्नी का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है। इस बीच वह सारनाथ थाना अंतर्गत घुरीपुर की रहने वाली एक महिला के संपर्क में आया। महिला के पति की भी छह वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


प्रकाश सोनी पिछले पांच वर्ष से महिला के घर आवाजाही करता था और पिछले कुछ साल से महिला के घर में ही रहता था। महिला का 23 वर्षीय बेटे को प्रकाश सोनी की आवाजाही नागवार लगती थी। इसके  बारे में वह कई बार प्रकाश सोनी को टोक चुका था और मां को भी हिदायत दे चुका था। इसके बावजूद प्रकाश सोनी की आवाजाही घर में बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की रात दस बजे महिला के घर में ही बाटी चोखा की दावत थी। इस बीच प्रकाश सोनी को शराब पिलाने के बाद लोहे की राड से सिर पर पीछे से वार कर दिया। हत्या के बाद शव को मकान के अंदर ही छिपाए रखा। शनिवार की रात साढ़े आठ बजे के बाद पुलिस को ग्रामीणों से घटना की सूचना मिली। मौके पर एसीपी सारनाथ अमित श्रीवास्तव, थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह पहुंचे और छानबीन शुरू की।


प्रकाश सेानी के सिर से बहा खून सूख चुका था। महिला अपने जेठानी के यहां थी तो वहीं बेटे को पुलिस ने मकान से ही हिरासत में लिया। एसीपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में बेटे ने वारदात की बात स्वीकारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।  फिलहाल महिला के आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रकाश सोनी के परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed